Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बॉक्‍स ऑफिस: 'स्‍पाइडर-मैन' 6 दिन में ही ₹100007380600 पार, भारत में भी ₹300Cr, 'धमाल 4' से Odyssey तक सन्‍न

बॉक्‍स ऑफिस: 'स्‍पाइडर-मैन' 6 दिन में ही ₹100007380600 पार, भारत में भी ₹300Cr, 'धमाल 4' से Odyssey तक सन्‍न

टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्‍स ऑफिस पर फिर से नया इतिहास रचा है। बीते 30 जुलाई 2026 को भारत में, और 31 जुलाई को बाकी दुनिया रिलीज हुई यह फिल्‍म सिर्फ छह दिनों में वर्ल्‍डवाइड $1 बिलियन की कमाई के पार चली गई है।

यह भारतीय रुपये में ₹1,00,00 करोड़ से अध‍िक है। इसी के साथ, इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से कमाई करने वाली फ‍िल्म बन गई। भारत में भी मार्वल स्‍टूडियोज और सोनी पिक्‍चर्स की इस फिल्‍म ने ब्लॉकबस्टर सफलता हास‍िल की है और छह दिनों में ₹300 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है।

'स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्‍यू डे' की बंपर सफलता का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि वीकडेज के बावजूद मंगलवार को इसे हिंदी शोज हाउसफुल रहे हैं। यह फिल्‍म भारत में 16,793 शोज में दिखाई जा रही है, जिसमें से 7,072 शोज हिंदी के हैं। रिलीज के छठे दिन भी हिंदी के शोज में औसतन 82.0% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। जबकि क्रिस्‍टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के 1,201 शोज में 47.6%, 'धमाल 4' के 2,352 शोज में 18.0% और 'जन नायकन' के 3,967 शोज में 17.0% की ऑक्‍यूपेंसी दर्ज की गई है।


'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन मंगलवार को 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में ₹21.50 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹362.61 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹303.25 करोड़ हो गया है। फिल्‍म का अनुमानित बजट $225 मिलियन यानी करीब ₹2100 करोड़ है।

  • पहला दिन, गुरुवार- ₹60.60 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹49.35 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार- ₹70.25 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार- ₹76.00 करोड़
  • पांचवां दिन, सोमवार- ₹23.80 करोड़
  • छठा दिन, मंगलवार- ₹21.50 करोड़

'स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्‍यू डे' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने वर्ल्‍डवाइड कमाई में अलग कोहराम मचा रखा है। सिर्फ छह दिनों में यह दुनिया भर में $1.052 बिलियन (₹1,00,00,73,80,600) ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह सिनेमा के इतिहास में बिलियन-डॉलर का माइलस्टोन हासिल करने वाली 65वीं, लेकिन दूसरी सबसे तेज फिल्‍म बन गई है। फिल्‍म ने इंटरनेशनल मार्केट में अब तक 82 क्षेत्रों से $645.80 मिलियन (₹6141.28 करोड़) और अपने घरेलू बाजार यानी अमेरिकी बॉक्‍स ऑफिस पर $407.15 मिलियन (₹3871.82 करोड़) की कमाई की।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्‍मों की लिस्‍ट

मूवीवर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शनसाल
अवतार$2.92 ब‍िल‍ियन2009
एवेंजर्स: एंडगेम$2.79 ब‍िल‍ियन2019
अवतार: द वे ऑफ वॉटर$2.33 ब‍िल‍ियन2022
Ne Zha 2$2.27 ब‍िल‍ियन2025
टाइटैनिक$2.26 ब‍िल‍ियन1997
स्‍टार वॉर्स: एपिसोड VII - द फोर्स अवेकन्‍स$2.07 ब‍िल‍ियन2015
एवेंजर्स: इन्‍फ‍िनिटी वॉर$2.05 ब‍िल‍ियन2018
स्‍पाइडर-मैन: नो वे होम$1.92 ब‍िल‍ियन2021
जूटोपिया 2$1.86 ब‍िल‍ियन2025
इनसाइड आउट 2$1.69 ब‍िल‍ियन2024

'द ओडिसी' कलेक्‍शन: $1 बिलियन की तैयारी

भारतीय सिनेमाघरों में इस वक्‍त हॉलीवुड फिल्‍मों का बोलबाला है। 'स्‍पाइडर-मैन' के साथ ही क्रिस्‍टोफर नोलन की 'द ओडिसी' भी अपने लॉयल फैंस की वजह से लगातार करोड़ों में कारोबार कर रही है। रिलीज के 19वें दिन भी 'द ओडिसी' ने भारत में ₹2.15 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹183.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹154.00 करोड़ हो गया है। जबकि इस ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म की कमाई भी $1 बिलियन तक पहुंचने वाली है। ग्रीक महाकाव्‍य 'ओडिसी' पर बनी इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड $922.05 (₹8765.72 करोड़) का ग्रॉस बिजनस कर लिया है।

  • पहला हफ्ता- ₹90.30 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- ₹44.95 करोड़
  • 15वां दिन, शुक्रवार- ₹3.15 करोड़
  • 16वां दिन, शनिवार- ₹5.80 करोड़
  • 17वां दिन, रविवार- ₹5.65 करोड़
  • 18वां दिन, सोमवार- ₹2.00 करोड़
  • 19वां दिन, मंगलवार- ₹2.15 करोड़

'जन नायकन' बॉक्‍स ऑफिस: ₹500 करोड़ बजट ने बिगाड़ा खेल

मंगलवार को भारतीय सिनेमाघरों में 'जन नायकन' को झटका लगा है। ट्यूजडे ऑफर के बावजूद थलपति विजय की फेयरवेल फिल्‍म की कमाई घट गई। रिलीज के 13वें दिन इसने तमिल, तेलुगू और हिंदी मिलाकर ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की। जबकि एक दिन पहले सोमवार को ₹3.85 करोड़ का बिजनस हुआ था। 'जन नायकन' अब तक ₹211.74 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹181.55 करोड़ का नेट कलेक्‍शन ही कर पाई है। जबकि फिल्‍म का बजट ₹500 करोड़ है। विदेशों में भी यह अब थककर हर दिन लाखों में कमा रही है। फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹303.74 करोड़ तक पहुंचा है।

  • पहला हफ्ता- ₹153.55 करोड़
  • 9वां दिन, शुक्रवार- ₹3.55 करोड़
  • 10वां दिन, शनिवार- ₹7.80 करोड़
  • 11वां दिन, रविवार- ₹10.70 करोड़
  • 12वां दिन, सोमवार - ₹3.85 करोड़
  • 13वां दिन, मंगलवार- ₹2.10 करोड़

'धमाल 4' बॉक्‍स ऑफिस: हिट या फ्लॉप

इन सब के बीच, करीब महीने भर पुरानी हो चुकी 'धमाल 4' अब बोरिया बिस्‍तर समेटने की मुद्रा में है। रिलीज के 26वें दिन मंगलवार को इसने ₹70 लाख और जोड़े हैं, जिससे देश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹192.88 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹162.35 करोड़ हो गया है। अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की यह फिल्‍म अब तक वर्ल्‍डवाइड ₹223.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर पाई है। हालांकि, फिल्‍म का बजट ₹200 करोड़ है। नेट कमाई में यह अभी तक अपना लागत नहीं वसूल पाई है।

  • पहला हफ्ता- ₹96.00 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- ₹40.65 करोड़
  • तीसरा हफ्ता- ₹19.25 करोड़
  • 22वां दिन, शुक्रवार- ₹1.15 करोड़
  • 23वां दिन, शनिवार- ₹1.65 करोड़
  • 24वां दिन, रविवार- ₹2.35 करोड़
  • 25वां दिन, सोमवार- ₹60 लाख
  • 26वां दिन, मंगलवार- ₹70 लाख
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims