Dailyhunt
Ceiling Fan Condenser Change: धीरे चल रहा पंखा? कैपेसिटर बदलवाते समय की ये गलती तो फुंक जाएगी मोटर

Ceiling Fan Condenser Change: धीरे चल रहा पंखा? कैपेसिटर बदलवाते समय की ये गलती तो फुंक जाएगी मोटर

Good Capacitor For Ceiling Fan: जब भी पंखे की स्पीड स्लो हो जाती है तो उसका संभावित कारण कैपेसिटर का खराब होना होता है। कई लोग पंखें की स्पीड तेज करने के लिए ज्यादा MFD (microfarads) वाला कैपेसिटर लगा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना उनकी बड़ी भूल है।

अगर आप जरूरत और क्षमता से ज्यादा MFD वाला कैपेसिटर लगाते हैं तो इससे पंखे की मोटर फुंक सकता है। या फिर ज्यादा वैल्यू वाले कैपेसिटर से पंखे की लाइफ कम हो जाती है। इस कारण आपको पंखे के अनुसार ही कैपेसिटर लगाना चाहिए।

सीलिंग फैन में होता है कितने MFD कैपेसिटर का इस्तेमाल?

जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर घर में लगे सीलिंग फैन में 2.25 MFD या 2.50 MFD (Microfarads) का कैपेसिटर इस्तेमाल होता है और इसे स्टैंडर्ड पंखे के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर पंखा नया है या फिर ठीक स्थिति में है तो आपको 2.25 MFD वाला कैपेसिटर इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं अगर पंखा थोड़ा पुराना है और उसकी स्पीड कम हो गई है तो 2.50 MFD वाला कैपेसिटर इस्तेमाल करना सही है।

बड़ा कैपेसिटर लगाने से होगा नुकसान

कई लोग पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए 3.15 MFD या उससे बड़ा कैपेसिटर लगा देते हैं। ये करना उनकी बड़ी गलती होता है। इससे पंखा तेज तो चलेगा, लेकिन उसकी कॉइल्स गर्म होने लगती है। ज्यादा पावर मिलने के कारण पंखे की मोटर जल सकती है। इतना ही नहीं, पंखे से 'हमिंन' (Humming sound) की आवाज आने लगेगी।

आपको कैपेसिटर खरीदते समय उस पर लिखी वोल्टेज रेटिंग को भी देखना चाहिए। भारत में 440V AC रेटिंग वाला कैपेसिटर सबसे सुरक्षित और टिकाऊ माने जाता हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जाता है कि पंखे में लगी रेटिंग वाला कैपेसटर ही लगाएं। उदाहरण के तौर पर अगर पंखे के कैपेसिटर पर 2.50 MFD और 440V लिखा है तो इसी रेटिंग वाला नया कैपेसिटर लगाएं।

खराब कैपेसिटर की कैसे करें पहचान?

अगर पंखा धीरे चल रहा है, तो उसे घुमाकर देखें कि वह हाथ से घुमाने पर फ्री घूम रहा है या नहीं। अगर वह जाम है, तो कैपेसिटर बदलने से फायदा नहीं होगा। उसको ग्रीसिंग या बेयरिंग चेंज करने की जरूरत होगी।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims