Ceiling Fan Electricity Consumption: गर्मियों के मौसम में घर के लिए सीलिंग फैन सबसे जरूरी उपकरण है। भारत के ज्यादातर घरों में पंखा लगा होता है और इसका इस्तेमाल भी अधिक होता है, क्योंकि यह एसी और कूलर की अपेक्षा कम बिजली की खपत करता है।
लेकिन इस कारण कई लोग बिना जरूरत के भी पंखा ऑन छोड़ देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि यह बिजली के बिल पर कितना असर डालता है? अक्सर हम पंखे की वॉट क्षमता (Wattage) को नजरअंदाज कर देते हैं। चाहे आप नया पंखा खरीदने की योजना बना रहे हों या पुराने पंखे का खर्च समझना चाहते हों, यह जानना बहुत जरूरी है कि एक सीलिंग फैन कितने घंटे चलने पर कितनी बिजली की खपत करता है। आइये, इसका गणित समझते हैं।
कितने इंच का पंखा लेता है कितने वॉट?
Crompton के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, अगर आप अपना बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो वॉट क्षमता पर ध्यान देना जरूरी है। साइज के आधार पर पंखे की वॉट क्षमता अलग होती है। वॉट क्षमता से पता चलता है कि वह उपकरण कितनी बिजली खा रहा है। इसका मतलब साफ है, जिनते ज्यादा वॉट, उतना अधिक बिल।- 30 इंच- 42 वॉट
- 36 इंच-55 वॉट
- 42 इंच-65 वॉट
- 48 इंच-75 वॉट
- 52 इंच-84 वॉट
- 60 इंच-92 वॉट
- 72 इंच- 100 वॉट
ऐसे मांपते हैं बिजली का खर्च
बता दें कि पावर को वॉट और किलोवॉट में मापा जाता है। उदाहरण के लिए, 100 वॉट का सीलिंग फैन हर घंटे 100 वॉट पावर खर्च करेगा। सीलिंग फैन की हर घंटे की पावर खपत को किलोवॉट-घंटे में मापा जाता है। उदाहरण के लिए, 100 वॉट का एक टीवी अगर लगातार 24 घंटे चलता है तो 2400 वॉट-घंटे बिजली खर्च करता है। जिसे 2.4 किलोवॉट-घंटे या बिजली की 2.4 यूनिट भी कहा जाता है।एक सीलिंग फैन हर दिन कितनी पावर खर्च करता है?
मान लीजिए अगर आपके घर में एक 75 वॉट का पंखा लगा है। यह दिन में दो घंटे चलता है और रात में आठ घंटे। जो दिन में चार घंटे और रात में आठ घंटे चलता है तो इसे नीचे दिए गए तरीके से मांपते हैं।BLDC और साधारण पंखे के बीच का फर्क
इसी तरह अगर हम BLDC और साधारण पंखों के बिजली खर्च की बात करें तो अगर 16 घंटे चलने वाला ट्रेडिशनल पंखा 75W पावर लेता है और BLDC पंखा 35 W पावर लेता है। तो साधारण पंखा 1.2KWhr और BLDC पंखा .56 यूनिट प्रतिदिन लेगा। वहीं, अगर बिजली 6.5 रुपये प्रति यूनिट है तो साधारण पंखा एक दिन में 7.8 रुपये और BLDC पंखा 3.7 रुपये की बिजली खर्च करेगा। इसके साथ साधारण पंखे का बिल एक साल का 2,850 और BLDC पंखे का 1,350 रुपये आएगा।
