Dailyhunt
CM Yuva Yojana: 5 लाख के ब्याज फ्री लोन स्‍कीम में खाते में आएगा कितना पैसा, जेब से कितना लगाना होगा?

CM Yuva Yojana: 5 लाख के ब्याज फ्री लोन स्‍कीम में खाते में आएगा कितना पैसा, जेब से कितना लगाना होगा?

त्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सपनों को पंख देने के लिए योगी सरकार ने सीएम युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का लाभ उठाकर अब तक हजारों लोग अपना खुद का रोजगार शुरू कर चुके हैं।

पहले इस योजना के तहत सालभर में 1 लाख लोगों को बिना ब्याज देने की बात कही थी। लेकिन युवाओं में इस योजना का उत्साह देखते हुए इसे बढ़ाकर 1.5 लाख कर दिया गया है। यही नहीं लोन लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।

हालांकि युवाओं के मन में एक बड़ा सवाल है। 5 लाख तक के ब्याज फ्री लोन वाली इस स्कीम में आखिर खाते में पैसा कितना आता है? अपनी जेब से कितना पैसा लगाना पड़ता है? सीएम युवा योजना का फायदा उठाने के लिए क्रेडिट स्कोर क्या होना चाहिए? चलिए हम आपको सिलसिलेवार इन सवालों के जवाब देते हैं...

5 लाख ब्याज फ्री लोन वाली योजना में कितना पैसा मिलता है?

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के दिशानिर्देशों के मुताबिक 5 लाख रुपये तक का व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना ब्याज का लोन मिल रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके खाते में पूरे 5 लाख रुपये आएंगे। एक निश्चित अंशदान आपको अपनी जेब से लगानी होगी और आपके रोजगार के हिसाब से लोन अप्रूव होगा। अपनी ओर से कुल प्रोजेक्ट की लागत का 10 से 15 फीसदी तक पैसा खुद ही जुटाना होगा। मसलन अगर आपका प्रोजेक्ट 3 लाख रुपये का है और आप सामान्य श्रेणी से हैं तो 3 लाख का 15 फीसदी यानी 45000 रुपये का इंतजाम आपको करना होगा। आपका लोन 2.55 लाख का ही पास होगा।

सीएम युवा योजना में किसे कितना पैसा देना होगा

कैटेगरीअंशदान
सामान्य15%
OBC12.5%
SC/ST, दिव्यांग10%
आकांक्षात्मक जिले (चित्रकूट, चंदौली, फतेहपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच)10%

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के दूसरे चरण में कितना लोन मिलेगा

  • अगर आप पहला लोन समय पर लौटा देते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं
  • दूसरे चरण में 10 लाख तक का प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं
  • लेकिन 7.50 लाख के लोन पर 50% ब्याज सब्सिडी मिलेगी, वो भी अधिकतम 3 साल तक

सीएम युवा लोन के लिए CIBIL कितना होना चाहिए

युवा उद्यमी योजना के तहत लोन लेने की पहली शर्त है कि आपने पहले कभी किसी भी बैंक के साथ डिफॉल्ट न किया हो। अगर आप डिफाल्टर हैं तो आपको लोन नहीं मिलेगा। इसके अलावा आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। इस योजना के तहत लोन लेने के लिए CIBIL स्कोर कम से कम 670 होना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर नहीं है तो CIBIL स्कोर -1 भी मान्य होगा।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims