Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दतिया और बांकीपुर में हार के बाद एक्शन में पीएम मोदी, नीतीश-शिवराज से की मुलाकात, BJP चीफ नितिन नवीन से भी की बात

दतिया और बांकीपुर में हार के बाद एक्शन में पीएम मोदी, नीतीश-शिवराज से की मुलाकात, BJP चीफ नितिन नवीन से भी की बात

ई दिल्ली: मध्य प्रदेश के दतिया और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसे लेकर पार्टी में माथापच्ची का दौर तेज है।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे मामले पर मोर्चा संभाला है। उन्होंने एक ही दिन में बैक टू बैक कई बैठकें कीं। प्रधानमंत्री दोनों ही राज्यों के सीएम से मिले। उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। यही नहीं उन्होंने बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक रहे और मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी बात की है।

पीएम मोदी ने की बैक टू बैक मीटिंग

प्रधानमंत्री ने ये बैठकें मंगलवार को NDA संसदीय दल की मीटिंग के बाद की है। इस दौरान सरकार के प्रतिनिधियों ने पिछली यूपीए सरकार के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार पैदा करने और आर्थिक विकास को मिली बड़ी रफ्तार पर जोर दिया। साथ ही, खेल के क्षेत्र में भारत की बदलाव लाने वाली यात्रा का भी जिक्र किया गया। इस बैठक में मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए, हालांकि सत्ताधारी गठबंधन के सांसदों की इस साप्ताहिक बैठक में प्रधानमंत्री ने कोई संबोधन नहीं दिया।

नितिन नवीन से की हल्की-फुल्की बात

संसद भवन परिसर स्थित बंद कमरे में हुई इस बैठक के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने एनडीए हलकों में चर्चा छेड़ दी। कई सांसदों ने इसे इस तरह देखा कि प्रधानमंत्री, बिहार से राज्यसभा सदस्य नितिन नवीन को सहज महसूस कराने की कोशिश कर रहे थे। यह बातचीत बांकीपुर में बीजेपी की चौंकाने वाली हार के एक दिन बाद हुई। नितिन नवीन ने संसद के लिए चुने जाने के बाद बांकीपुर की सीट खाली कर दी थी।

बीजेपी के गढ़ में PK की जीत

बांकीपुर सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी की हार इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि बांकीपुर लगातार कई टर्म से बीजेपी का अजेय दुर्ग बना हुआ था। बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद यहां से लगातार पांच बार जीत दर्ज कर विधायक रहे। हालांकि, नितिन नवीन अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी की बागडोर मिलने के बाद उन्होंने विधायकी छोड़ी और राज्यसभा पहुंच गए। उनके विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद ही बांकीपुर में उपचुनाव हुआ। हालांकि, बीजेपी ने जिसे यहां से कैंडिडेट बनाया उन्हें हार मिली। प्रशांत किशोर उपचुनाव में जीते और विधानसभा पहुंचे हैं।

नीतीश से क्यों मिले पीएम मोदी

बांकीपुर को बीजेपी का गढ़ माना जाता था ऐसे में वहां पार्टी की हार से कई सवाल उठने लगे हैं। इसी वजह से पीएम मोदी ने मंगलवार को जेडीयू नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के साथ नीतीश की मुलाकात के दौरान जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद बीजेपी की पहली हार

दस बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश ने इस साल अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में पहली बार सम्राट चौधरी ने सरकार की कमान संभाली। बिहार में बीजेपी और जेडीयू सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं।मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की है।

दतिया में बीजेपी की हार, शिवराज सिंह चौहान से मिले पीएम

पीएम मोदी ने मंगलवार को ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की। दतिया चुनाव में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार के बाद ये मुलाकात अहम मानी जा रही है। कुल मिलाकर हालिया उपचुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से एक्शन मोड में दिख रहे हैं इसे लेकर सियासी गलियारे में चर्चा का दौर तेज है। हर किसी के मन में सवाल यही है कि पीएम मोदी ने इन मुलाकातों में क्या कहा होगा। फिलहाल बीजेपी की रणनीति उपचुनाव नतीजों के बाद रहने वाली है देखना दिलचस्प होगा।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims