Dailyhunt
DC vs GT Head to Head: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस में से किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

DC vs GT Head to Head: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस में से किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

ई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में गुजरात से बराबरी करने उतरेगी।

गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी। पिछले 4 सीजन में गुजरात और दिल्ली 7 बार आमने-सामने हुई है। किसी सीजन गुजरात तो किसी सीजन दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है।

कैसा रहा है अब तक हेड टू हेड रिकॉर्ड?

2022 में डीसी और जीटी पहली बार आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात ने 14 रन से जीत हासिल की थी। सीजन का यह एकमात्र मुकाबला था। 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। गुजरात ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच दिल्ली ने 5 विकेट से जीता था।


आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबले डीसी ने जीते थे। डीसी ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच 4 विकेट से जीता था। आईपीएल 2025 के दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते थे। गुजरात ने एक मैच 7 तो दूसरा मैच 10 विकेट से जीता था। कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। इसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं।

दिल्ली के पास बराबरी करने का मौका

दिल्ली कैपिटल्स के पास बुधवार को होने वाला मुकाबला जीतकर गुजरात के खिलाफ जीत और हार का समीकरण बराबर करने का अवसर है।आईपीएल 2026 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नजर आई है।


दिल्ली ने सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। दिल्ली ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर में 6 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। 2 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस को सीजन के अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जीटी नौवें स्थान पर है। डीसी के खिलाफ जीटी सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims