Dailyhunt
धोनी के आते-आते कहीं देर न हो जाए! आईपीएल 2026 की प्लेऑफ से पिछड़ रही CSK, पॉइंट्स टेबल में ऐसा हाल

धोनी के आते-आते कहीं देर न हो जाए! आईपीएल 2026 की प्लेऑफ से पिछड़ रही CSK, पॉइंट्स टेबल में ऐसा हाल

ई दिल्ली: आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले अपने तीनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना किया है।

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इस टीम को हार मिली, जहां उन्हें 43 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हैट्रिक हार के बाद चेन्नई अब अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की रेस में पिछड़ती नजर आ रही है।

एमएस धोनी के बिना हुआ बुरा हाल

सीएसके की दुर्गति का सबसे बड़ा कारण टीम के एमएस धोनी का मैदान पर न होना है। धोनी काफ इंजरी के चलते शुरुआती मैचों से बाहर हैं। हालांकि वह ड्रेसिंग रूम में टीम के साथ मौजूद हैं और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन मैदान पर उनकी फिनिशिंग काबिलियत और चतुर लीडरशिप की कमी साफ खल रही है। उम्मीद है कि धोनी एक हफ्ते के बाद वापसी कर सकते हैं लेकिन तब तक टीम के लिए करो या मरो की स्थिति पैदा हो जाएगी।

पॉइंट्स टेबल में भी बुरा हाल

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें लगातार जीत के साथ टॉप पर बनी हुई हैं। चेन्नई का नेट रन रेट भी (-2.517) काफी खराब हो चुका है जो टूर्नामेंट के अंत में उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

स्थानटीममैचजीतहारनेट रन रेट (NRR)अंक
1RCB220+2.5014
2RR220+2.2334
3DC220+1.1704
4PBKS220+0.6374
5SRH312+0.2752
6MI211-0.2062
7LSG211-0.5422
8GT202-0.4240
9KKR202-1.9640
10CSK303-2.5170

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मुकाबला

चेन्नई का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। अगर धोनी इस मैच तक फिट नहीं होते हैं तो सीएसके के लिए वापसी की राह और भी कठिन हो जाएगी। फैंस को उम्मीद है कि 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी मैदान पर उतरेंगे। यदि टीम अगले एक-दो मैच और हार जाती है तो टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही वह बाहर होने की दहलीज पर खड़ी होगी।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims