Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय की विदाई पर खूब रोए लोग, ग्रामीणों के बीच IAS नहीं आम लोगों की तरह थे

हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय की विदाई पर खूब रोए लोग, ग्रामीणों के बीच IAS नहीं आम लोगों की तरह थे

हापुड़: गाजियाबाद से हापुड़ 2011 में अलग होकर एक नया जिला बना। तब से लेकर अब तक 16 जिलाधिकारी यहां तैनात रह चुके हैं। 17वीं जिलाधिकारी की तैनाती अभी हाल ही में हुई है, जिनका नाम कविता मीणा है।

इन सबके बीच एक ऐसा नाम लोगों के दिलों और जुबान पर चढ़ गया, जिसकी विदाई में स्थानीय लोगों के साथ जिले भर के निवासी रो पड़े। यह नाम अभिषेक पांडेय का है।

हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय का तबादला उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर किया गया है। हापुड़ जिले में 363 दिन तैनात रहे आईएएस अभिषेक पांडेय अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते रहेंगे। उनकी आम जनता की बीच पहुंच और लोगों से जुड़ाव अन्य जिलाधिकारियों से अलग बनाता है।

गंगा बाढ़ में खुद पानी में उतरे

हापुड़ जिले में तैनाती के बाद अभिषेक पांडेय एक आईएएस न रहकर आम आदमी की तरह लोगों से जुड़े और जमीन पर उतरकर काम किया। सिंभावली क्षेत्र में खेतों की मेढ़ के विवाद को वह खुद मौके पर पहुंचे और इस समस्या को खत्म कराया। गंगा में बढ़ा आई तो आम लोगों का दर्द समझने के लिए खुद पानी में उतर पड़े और जलभराव का जायजा लिया। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से हल कराया।

काम की लोग कर रहे सराहना

अच्छेजा गांव में एक ग्रामीण के घर पर छत नहीं होने की जानकारी होने पर अगली सुबह सात बजे उसके घर पहुंचे और एक सप्ताह में उसके सिर पर छत बनवा दी। एसएसवी कॉलेज में रोते बच्चे को लेकर गोद में खिलाना हो या शहीद जवान के अंतिम संस्कार में परिवार के साथ फूट-फूट रोना हो, वह हर जगह पर आम आदमी तरह ही ग्रामीणों के साथ खड़े नजर आए। अब जब उनकी विदाई हो चुकी है तो लोग उनके काम को याद करके लोग भावुक हो रहे हैं और उनके काम की सराहना कर रहे हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims