Dailyhunt
History GK Questions in Hindi | भारत का इतिहास. इन 50 प्रश्न-उत्तर से जानें, कभी भी आ सकते हैं काम

History GK Questions in Hindi | भारत का इतिहास. इन 50 प्रश्न-उत्तर से जानें, कभी भी आ सकते हैं काम

Indian History Gk Questions and Answers in Hindi: जनरल नाॅलेज के लिए इतिहास एक जरूरी सब्जेक्ट होता है। UPSC,एसएससी और रेलवे सहित कई अन्य बड़ी परीक्षाओं और इंटरव्यू में इतिहास से जुड़े सवाल घूमते नजर आते हैं।

भारत का इतिहास, संस्कृति, शासकों और बड़ी घटनाओं के बारे में बताता है। महत्वपूर्ण टॉपिक्स में सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक युग, मौर्य और गुप्त साम्राज्य, मुगल काल और आजादी की लड़ाई शामिल हैं। इसलिए यहां इन टाॅपिक्स और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े जीके के 50 सवाल और जवाब हैं, जो कभी भी आपके काम आ सकते हैं।

भारतीय इतिहास से जुड़े प्रश्न-उत्तर

रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर इतिहास से जुड़े 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (50 History GK Questions) इस प्रकार हैं-

प्रश्न 1- भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा?

उत्तर- रवींद्रनाथ टैगोर।

प्रश्न 2- भारत का पहला मुगल शासक कौन है?

उत्तर- भारत के पहले मुगल शासक का नाम बाबर है।

प्रश्न 3- 15 अगस्त को क्या होता है?

उत्तर- 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 4- गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 26 जनवरी।

प्रश्न 5- भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- जवाहरलाल नेहरू।

प्रश्न 6- भारत की पहली सभ्यता कौन सी है?

उत्तर- सिंधु घाटी सभ्यता।

प्रश्न 7- मगध साम्राज्य के फाउंडर कौन थे?

उत्तर- बिम्बिसार।

प्रश्न 8- ब्रिटिश इंडिया के आखिरी वायसराय कौन थे?

उत्तर- लॉर्ड माउंटबेटन।

प्रश्न 9- जैन धर्म की स्थापना किसने की?

उत्तर- महावीर।

प्रश्न 10- 'भारत का आयरन मैन' किसे कहा जाता है?

उत्तर- सरदार वल्लभभाई पटेल।

प्रश्न 11- गांधी ने नमक टैक्स के विरोध में कौन सा मार्च किया था?

उत्तर- दांडी मार्च।

प्रश्न 12- भारत छोड़ो आंदोलन किस साल शुरू किया गया था?

उत्तर- 1942 में।

प्रश्न 13- लाल-बाल-पाल का मतलब किन स्वतंत्रता सेनानियों से है?

उत्तर- लाला लाजपत राय, बालगंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल।

प्रश्न 14- फतेहपुर सीकरी किसने बनवाया था?

उत्तर- अकबर।

प्रश्न 15- बंगाल का बंटवारा किस साल हुआ था?


उत्तर- 1905 में।

प्रश्न 16- स्वतंत्रता दिवस पर झंडा कहां फहराया जाता है?

उत्तर- लाल किला, नई दिल्ली।

प्रश्न 17- भारत का राष्ट्रीय गीत किसने लिखा था?

उत्तर- बंकिम चंद्र चटर्जी।

प्रश्न 18- भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन हैं?

उत्तर- इंदिरा गांधी।

प्रश्न 19- भगत सिंह को कब फांसी दी गई थी?

उत्तर- 23 मार्च 1931 में।

प्रश्न 20- 'नमक सत्याग्रह' कब शुरू हुआ था?

उत्तर- 12 मार्च 1930 में।

प्रश्न 21- किस गवर्नर जनरल ने स्थायी बंदोबस्त लागू किया था?

उत्तर- लॉर्ड कॉर्नवालिस ने।

प्रश्न 22- बुद्ध ने पहला उपदेश कहां दिया था?

उत्तर- सारनाथ में।

प्रश्न 23- किस मुगल बादशाह ने ताजमहल बनवाया था?

उत्तर- शाहजहां।

प्रश्न 24- 'पूर्ण स्वराज' का प्रस्ताव कब पास हुआ था?

उत्तर- 1930 लाहौर अधिवेशन में।

प्रश्न 25- पहला ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर- वारेन हेस्टिंग्स।

प्रश्न 26- सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल कौन सा है?

उत्तर- सिंधु घाटी सभ्यता सबसे बड़ा स्थल धोलावीरा कहा जाता है।

प्रश्न 27- नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- कुमार गुप्त प्रथम ने।

प्रश्न 28- चंद्रगुप्त मौर्य के प्रमुख मंत्री कौन थे?

उत्तर- चाणक्य (कौटिल्य)।

प्रश्न 29- गुप्त वंश के सबसे प्रसिद्ध शासक कौन थे?

उत्तर- समुद्रगुप्त।

प्रश्न 30- कौन-सा ग्रंथ कौटिल्य द्वारा लिखा गया था?

उत्तर- अर्थशास्त्र।

प्रश्न 31- मोहनजोदड़ो की खोज किसने की थी?

उत्तर- राखलदास बनर्जी।

प्रश्न 32- चौरी-चौरा कांड कब हुआ था?

उत्तर- 1922 में।

प्रश्न 33- गुप्त काल को किस युग के रूप में जाना जाता है?

उत्तर- स्वर्ण युग को।

प्रश्न 34- कौन-सा राजा 'विक्रमादित्य' के नाम से जाना जाता था?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय को।

प्रश्न 35- गांधी-इरविन समझौता कब हुआ था?

उत्तर- 1931 में।


प्रश्न 36- मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- 1906 में।

प्रश्न 37- हड़प्पा सभ्यता किस नदी के किनारे थी?

उत्तर- रावी नदी।

प्रश्न 38- हरिजन पत्रिका किसने शुरू की थी?

उत्तर- महात्मा गांधी।

प्रश्न 39- कौन कुषाण वंश का शासक था?

उत्तर- खडफिसेस।

प्रश्न 40- सबसे पुराना वेद कौन सा है?

उत्तर- ऋग्वेद।

प्रश्न 41- सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- ज्योतिबा फूले।

प्रश्न 42- विलय की नीति किसने लागू की थी?

उत्तर- विलय की नीति लार्ड डलहौजी ने लागू की थी।

प्रश्न 43- महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कौन सी थी?

उत्तर- महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी लाहौर थी।

प्रश्न 44- गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर- गुप्त वंश के संस्थापक श्रीगुप्त थे।

प्रश्न 45- बाणभट्ट ने कौन-सी पुस्तक लिखी थी?

उत्तर- बाणभट्ट द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम हर्षचरित है।

प्रश्न 46- तैमूर ने भारत पर कब आक्रमण किया था?

उत्तर- तैमूर का आक्रमण महमूद शाह के शासनकाल में हुआ था।

प्रश्न 47- शेरशाह सूरी किस काम के लिए सबसे अधिक जाना जाता है?

उत्तर- शेरशाह सूरी अपने प्रशासनिक सुधारों के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 48- दीन-ए-इलाही की शुरुआत किस मुगल शासक ने की थी?

उत्तर- दीन-ए-इलाही की शुरुआत अकबर ने की थी।

प्रश्न 49- रजिया सुल्तान किसकी बेटी थीं?

उत्तर- रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की बेटी थीं।

प्रश्न 50- लोदी वंश का संस्थापक था?

उत्तर- बहलोल लोदी।

प्राचीन इतिहास से जुड़े प्रश्न-उत्तर

प्राचीन भारत के इतिहास से जुड़े 10 सवाल और उनके उत्तर यहां दिए गए हैं:

प्रश्नउत्तर
भारत में अंग्रेजों की पहली लड़ाई कौन सी थी?प्लासी की लड़ाई - 1757
हड़प्पा नगर किस नदी के किनारे स्थित था?सिंधु नदी
आर्य समाज की स्थापना किसने की थी?स्वामी दयानंद सरस्वती
मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहां थी?पाटिलपुत्र
महाजनपदों की कुल संख्या कितनी थी?16
गुप्तकाल को क्या कहा जाता है?भारत का स्वर्ण युग
वैदिक काल का धर्म क्या था?वैदिक काल का धर्म वेदों पर आधारित था।
महाजनपदकाल में सबसे बड़ी जनपद कौन सी थी?मगध महाजनपद
आर्यावर्त का अर्थ क्या है?आर्यों का देश
प्राचीन भारत में शिक्षा का मुख्य केंद्र कहां था?तक्षशिला और नालंदा।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims