Dailyhunt
India State & Capital List: बदल गई देश के एक बड़े राज्य की राजधानी, देखें भारत के राज्य-राजधानी की नई लिस्ट

India State & Capital List: बदल गई देश के एक बड़े राज्य की राजधानी, देखें भारत के राज्य-राजधानी की नई लिस्ट

India State & Capital New List 2026: क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के सबसे बड़े 7वें राज्य आंध्र प्रदेश को करीब 12 साल के इंतजार के बाद अपनी राजधानी मिल गई है। 2 जून 2014 के बाद तेलंगाना अलग राज्य बनने के बाद दोनों राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी हैदराबाद थी।

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन अधिनियम 2026 को मंजूरी मिलने के बाद 2 जून 2024 से आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती Andhra Pradesh Capital is Amaravati होगी।

यह पहली बार है जब स्वतंत्र भारत में किसी विशेष शहर को किसी राज्य की स्थायी राजधानी घोषित करने के लिए संसद में एक स्पेसिफिक बिल लाया गया। यह बिल आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 की धारा 5 में संशोधन करता है, जिसमें मूल रूप से हैदराबाद को 10 साल से अधिक समय के लिए संयुक्त राजधानी बनाया गया था।

भारत सरकार ने सोमवार गजट नोटिफिकेशन जारी किया। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा करते हुए कहा, 'आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।' इस बड़े बदलाव के बाद युवाओं की जनरल नॉलेज (जीके) के लिए यहां भारत के राज्य और उनकी राजधानियों की नई लिस्ट यहां दी गई है।



राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक प्रशासक के माध्यम से किया जाता है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के नाम की नई लिस्ट यहां देख सकते हैं-

भारत के राज्य और राजधानियों के नाम की सूची
क्रम सं.राज्यराजधानियां
1आंध्र प्रदेशअमरावती
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर
3असमदिसपुर
4बिहारपटना
5छत्तीसगढ़रायपुर
6गोवापणजी
7गुजरातगांधीनगर
8हरियाणाचंडीगढ़
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10झारखंडरांची
11कर्नाटकबेंगलुरु
12केरलतिरुवनंतपुरम
13मध्य प्रदेशभोपाल
14महाराष्ट्रमुंबई
15मणिपुरइंफाल
16मेघालयशिलांग
17मिजोरमआइजोल
18नागालैंडकोहिमा
19ओडिशाभुवनेश्वर
20पंजाबचंडीगढ़
21राजस्थानजयपुर
22सिक्किमगंगटोक
23तमिलनाडुचेन्नई
24तेलंगानाहैदराबाद
25त्रिपुराअगरतला
26उत्तराखंडदेहरादून
27उत्तर प्रदेशलखनऊ
28पश्चिम बंगालकोलकाता

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और राजधानी
क्रम सं.केंद्र शासित प्रदेशराजधानी
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूहश्री विजय पुरम
2चंडीगढ़चंडीगढ़
3दादरा और नगर हवेली और दमन और दीवदमन
4NCT दिल्ली सरकारदिल्ली
5जम्मू और कश्मीरश्रीनगर-S*, जम्मू-W*
6लद्दाखलेह
7लक्षद्वीपकवरत्ती
8पुडुचेरीपुडुचेरी

बता दें कि अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने की जद्दोजहद 12 साल से चल रही थी। 2015 में तेलुगु देशम पार्टी के शासनकाल में इसकी मांग उठी थी। 2019 में वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने के बाद अमरावती के सभी प्रोजेक्ट रोक दिए थे। 2024 में टीडीपी-नेता एनडीए के सत्ता में लौटने के बाद, अमरावती को एकमात्र और स्थायी राजधानी बनाने का फैसला किया गया और परियोजनाओं को पिछले साल फिर से शुरू किया गया। अब संसद में अधिनियम पर कुल 35 सांसदों की बहस के बाद 2 अप्रैल को आखिरी मंजूरी मिली थी। राज्यसभा और लोकसभा में मंजूरी हाल ही मिल गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती बन गई है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims