Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jacob Bethell Six: 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज को किया स्टेप आउट और जड़ दिया 104 मीटर का छक्का, जेकब बेथेल का जवाब नहीं

Jacob Bethell Six: 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज को किया स्टेप आउट और जड़ दिया 104 मीटर का छक्का, जेकब बेथेल का जवाब नहीं

ई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी के स्टार और युवा इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल को खेलने का मौका मिला।

जैकब ने इस मैच में भले ही छोटी पारी खेली। लेकिन अपनी छाप जरूर छोड़ी। जैकब बेथेल ने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के 6 फुट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज को लाजवाब छक्का जड़ा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आई है।

जैमीसन को बेथेल ने मारा 104 मीटर का छक्का

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का तीसरा ओवर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन डाल रहे थे। उनके ओवर में जैकब बेथेल ने छोटी गेंद पर स्टेप आउट कर 104 मीटर का लंबा छक्का मारा। उन्होंने जैमीसन की गेंद पर गजब का पुल किया। उनके इस छक्के की वीडियो ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने खुद एक्स पर शेयर की है। हालांकि बेथेल उसी ओवर में आउट हो गए थे। उन्होंने 20 रन बनाए थे।

आरसीबी ने दिल्ली को किया चारों खाने चित

बीते 27 अप्रैल को खेले गए दिल्ली और बेंगलुरु के मुकाबले में बेंगलुरु ने डीसी को चारों खाने चित कर दिया और 9 विकेट से मुकाबला हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह से कॉलेप्स कर गई। दिल्ली की टीम मात्र 75 रन पर ही सिमट गई थी। 76 रन का टारगेट आरसीबी ने 6.3 ओवर में ही चेज कर दिया।

बेंगलुरु के हो गए हैं 12 अंक

डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 8 में से 6 मुकाबले जीत लिए हैं और 12 अंक के साथ वे पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दूसरी ओर अब दिल्ली कैपिटल्स का क्वालीफाई होना प्लेऑफ के लिए मुश्किल लग रहा है। डीसी 8 में से 5 मैच हार गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims