Dailyhunt
JEE की झिकझिक नहीं, इन 4 एग्जाम्स से भी पा सकते हैं BTech में एडमिशन

JEE की झिकझिक नहीं, इन 4 एग्जाम्स से भी पा सकते हैं BTech में एडमिशन

BTech Without JEE 2026: अगर आप इंजीनियरिंग में एडमिशन लेना चाहते हैं तो JEE एग्जाम के बगैर भी बीटेक कर सकते हैं। कई परीक्षाएं हैं जिन्हें पास करने के बाद बीटेक का रास्ता खुल जाता है।

आइए यहां देखें।


BTech Admission 2026: हर वर्ष लाखों छात्र इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं। ज्यादातर छात्रों को लगता है कि BTech में एडमिशन के लिए सिर्फ JEE Main देना जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है। देश में कई राज्य-स्तरीय और यूनिवर्सिटी-स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जिन्हें क्लियर करने के बाद आप टाॅप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन पा सकते हैं। यहां आपको उन एग्जाम के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।CUET के जरिए BTech एडमिशन

अगर आप बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) जैसी केंद्रीय यूनिवर्सिटी से BTech की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको CUET UG परीक्षा देनी होती है। इसमें आपको फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ (PCM) में अच्छी रैंक लानी होती है। एग्जाम क्लियर करने के बाद BHU की काउंसलिंग में हिस्सा लेना पड़ता है। इस तरह JEE Main के बिना भी आपको यहां एडमिशन मिल सकता है। सीयूईटी के लिए आवेदन और एग्जाम की जानकारी NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।


MHT CET (Maharashtra CET)

MHT CET महाराष्ट्र राज्य का इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। इसके माध्यम से राज्य के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। PCM और PCB समूहों के लिए अलग-अलग आवेदन होते हैं। 2026 का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जा सकता है। आप ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जानकारी देख सकते हैं।


BITSAT (BITS Admission Test)

BITSAT एक संस्थान-स्तरीय परीक्षा है। इसके माध्यम से BITS पिलानी, गोवा और हैदराबाद कैंपस में एडमिशन मिलता है। BITSAT 2026 की परीक्षा और आवेदन की जानकारी आप ऑफिशियल पोर्टल bitsadmission.com पर कर सकते हैं।


COMEDK UGET

कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) के लिए यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) है। यह कर्नाटक के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फरवरी से अप्रैल के बीच होने की संभावना है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं।


क्या बीटेक करने के लिए जेईई जरूरी है?

बीटेक करने के लिए जेईई एग्जाम जरूरी नहीं है। हालांकि, टाॅप IITs, IIITs और NITs में एडमिशन के लिए जेईई एग्जाम पास करना है। अगर आप स्टेट लेवल के अच्छे इंजीनियरिंग काॅलेजों में एडमिशन के लिए जाते हैं तो आप वहां के आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर(All Photos Credit-Freepik)


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims