झांसी: सावधान हो जाइए। अखबार में छपे वर-वधू विज्ञापन देखकर दुल्हन-दूल्हा खोज रहे हैं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। झांसी पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया है, जो अविवाहित, तलाकशुदा और विधुर लोगों को एआई से खूबसूरत तस्वीरें बनाकर दिखाता था और झांसे में फंसाकर ठगी करता था।
यह गिरोह अब तक 610 लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह का संचालक शगुन मैरिज नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल रखा था। यहां काम करने वाली युवतियां लोगों को झांसा देती थीं। झांसी जिले की एएसपी अरीबा नोमन ने बताया कि सूचना पर गिरोह का खुलासा किया गया है। 22 अप्रैल को छापेमारी में महिला प्रबंधक समेत 17 युवतियों को हिरासत में लिया गया।
500 से 30 हजार रुपये तक चार्ज लेते थे
युवतियों को पांच हजार की सैलरी पर रखा गया था

