Dailyhunt
Jio Hotstar: अब नहीं छूटेगा एक भी चौका-छक्‍का, जियो हॉटस्‍टार में आया खाना ऑर्डर करने का ऑप्शन, नया फीचर लॉन्च

Jio Hotstar: अब नहीं छूटेगा एक भी चौका-छक्‍का, जियो हॉटस्‍टार में आया खाना ऑर्डर करने का ऑप्शन, नया फीचर लॉन्च

मूवी देखते-देखते कुछ खाना, फिल्म देखने के मजे को दोगुना कर देता है। ये एक्सपीरियंस लेने लोग थिएटर जाते हैं। क्योंकि वहां फिल्म देखते-देखते ही उनकी सीट पर खाना आ जाता है। अब ये एक्सपीरियंस आप अपने घर पर भी ले सकता है।

IPL 2026 चल रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट लवर्स के लिए JioHotstar ने Swiggy के साथ पार्टनरशिप करके एक नया और यूनिक इन-ऐप फूड ऑर्डरिंग फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स देखते समय बिना प्लेटफॉर्म से बाहर आए खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप में ही खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी। यह फीचर अभी भारत के 690 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है और चल रहे क्रिकेट सीजन के दौरान 37 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने इसका इस्तेमाल किया है।

ऐप के अंदर देख पाएंगे रेस्टोरेंट

इस फीचर को खासतौर से मोबाइल यूजर्स के लिए लाया गया है। इसके जरिए यूजर्स JioHotstar ऐप के अंदर ही रेस्टोरेंट देख सकते हैं, मैच से जुड़े ऑफर पा सकते हैं, ऑर्डर दे सकते हैं और डिलीवरी ट्रैक कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा ये हुआ ऑर्डर

कंपनियों के मुताबिक, लाइव क्रिकेट मैचों के दौरान बर्गर सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला फूड आइटम बनकर उभरा है। कंपनियों ने इस चल रहे सीजन के कुछ और ट्रेंड्स भी शेयर किए। मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ऑर्डर आए, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में एक ही गेम के दौरान ऑर्डर में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया। हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में सबसे ज्यादा ऑर्डर आए, जबकि पटना और पुणे जैसे नए बाजारों से भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।

Jiohotstar के सस्ते प्लान

JioHotstar का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 79 रुपये का है। इसमें यूजर्स को मोबाइल का एक्सेस मिलता है। एक बार में आप एक ही डिवाइस पर जियोहॉटस्टार को एक्सेस कर पाएंगे।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims