Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जुड़वा भाई दूल्हे, जुड़वा बहनें दुलहन, जुड़वा पादरी और जुड़वा ऑल्टर बॉयज, चर्चा में केरल की अनोखी शादी

जुड़वा भाई दूल्हे, जुड़वा बहनें दुलहन, जुड़वा पादरी और जुड़वा ऑल्टर बॉयज, चर्चा में केरल की अनोखी शादी

कोट्टायम : कुछ शादियां फूलों के लिए याद की जाती हैं, तो कुछ संगीत के लिए। केरल के चंगनासेरी में हुई एक शादी कुछ बहुत ही अनोखी वजह से याद रखी जाएगी। इसमें लगभग हर अहम भूमिका जुड़वां लोगों ने निभाई।

चंगनासेरी मेट्रोपॉलिटन चर्च में शादी की रस्म शुरू हुई, तो अखिल के. थॉमस ने मैगी मैरी थॉमस का हाथ थामा, जबकि उनके जुड़वां भाई निखिल के. थॉमस, मैगी की जुड़वां बहन मारिया मैरी थॉमस के साथ उनके बगल में खड़े थे। यह अनोखा जश्न तब और भी खास हो गया जब जुड़वां पादरियों ने रस्म की अगुवाई की और जुड़वां ऑल्टर बॉयज (वेदी पर सेवा करने वाले लड़के) ने उनकी मदद की।

दोनों परिवारों के लिए यह सिर्फ एक शादी नहीं थी। यह बरसों से देखे जा रहे एक सपने के सच होने जैसा था। दूल्हे, अखिल और निखिल, चंगनासेरी के वेट्टुपरम्बिल के कुंजुमन थॉमस और जोमोल के जुड़वां बेटे हैं। दुल्हनें, मैगी और मारिया, पथानामथिट्टा ज़िले के कुलाथूर के कुम्बुलुवेलिल के टोमिचन और मैरीकुट्टी की जुड़वां बेटियां हैं।

ऐसे हुई इस अनोखी शादी की प्लानिंग

इस मौके को और भी खास बनाने वाले थे कांजिरापल्ली डायोसिस के जुड़वां पादरी, फादर एंटो पेझुमकाट्टिल और फादर अजो पेझुमकाट्टिल, जिन्होंने शादी की रस्में पूरी कराईं। वेदी पर उनकी मदद पाला के जुड़वां भाई जेरोन जेम्स और जोहोन जेम्स ने की। हर अहम भूमिका में जुड़वा लोगों को शामिल करने का विचार कोई इत्तेफाक नहीं था। जुड़वा बहनों ने खुद ही जुड़वा पादरियों को ढूंढा और आखिरकार कोथानाल्लूर के एक चर्च के जरिए उन्हें पा लिया। यह चर्च जुड़वा लोगों के जमावड़े के लिए मशहूर है।

पादरी बोले- याद रहेगी यह अनोखी शादी

बहनों ने कहा कि बचपन से ही हमारा सपना था कि हमारी शादी में चारों तरफ जुड़वा लोग हों। हमारे माता-पिता और परिवार की भी यही इच्छा थी। जीसस क्राइस्ट ने इसे मुमकिन कर दिखाया। जब हमने पादरियों को बुलाया, तो वे तुरंत आने के लिए राजा हो गए। पादरियों ने भी कहा कि यह समारोह उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि जुड़वा लोगों की शादी में रस्में निभाना बहुत खास होता है। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल को बताया कि यह एक ऐसा अनुभव है जो हमें जिंदगी भर के लिए यादें देता है। ऐसे मौके हमें अच्छाई और साथ-साथ रहने की भावना की याद दिलाते हैं।

मर्चेंट नेवी में दूल्हे, बहनें आईटी सेक्टर में

जुड़वा होने के नाते अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वे एक साथ पैदा हुए और एक साथ नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं। हम भी एक साथ ही पादरी बने। ये खूबसूरत यादें हैं। दुर्लभ तस्वीरों और अगल-बगल खड़े कई जोड़ों के अलावा, इस शादी में परिवार और साथ मिलकर तय किए जाने वाले सफ़र का एक सीधा-सा संदेश भी था। दोनों भाई मर्चेंट नेवी में काम करते हैं, जबकि बहनें IT सेक्टर में नौकरी करती हैं।

उनके रास्ते भले ही अलग रहे हों, लेकिन इस दिन उन्होंने एक साथ एक नया चैप्टर शुरू किया, ऐसे लोगों से घिरे हुए जिनकी ज़िंदगी, उनकी तरह, शुरू से ही एक-दूसरे से जुड़ी रही है। मेहमानों के लिए, यह किसी भी दूसरी शादी से अलग थी।

परिवारों के लिए, यह बचपन के सपने का खुशी से पूरा होना था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims