सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर में पुलिस विभाग से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दो से पांच दिनों की छुट्टी लेकर लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों पर शिकांजा कसा गया है।
इसमें 12 ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो 152 दिनों से लापता हैं जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, पांच पुलिसकर्मी एक महीने से अनुपस्थित हैं, जिन्हे रडार पर रखा गया है। जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।
लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों को नोटिस भी भेजी गई, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं आया। विभाग की तरफ से गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों को एक बार फिर से नोटिस जारी गई है। डीसीपी मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि कई बार पुलिसकर्मी कम दिनों का अवकाश लेकर जाते हैं और इसके बाद बिना बताए अवकाश का समय बढ़ा लेते हैं।
152 दिनों से हैं लापता
9 माह पहले भी 161 पुलिसकर्मियों की जांच हुई थी
पुलिसकर्मियों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब
168 दिनों से गायब चल रहे सिपाही दुष्यंत

