पुणे: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर की कमान अब महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले जगदीश आफले संभालेंगे। आईआईटी बॉम्बे से पासआउट आफले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं।
आफले के नाम का औपचारिक ऐलान 2 सितंबर को किए जाने की उम्मीद है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के परियोजना प्रबंधक रहे जगदीश आफले अनुभवी हैं। उनके ऊपर अभी तक कोई दाग नहीं लगा है। वे एक ईमानदार छवि रखते हैं। आफले का नाम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रथम सचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए प्रस्तावित किया गया है। आफले का नाम ऐसे वक्त पर प्रस्तावित किया गया है जब पूरे देश में राम मंदिर दान और चढ़ावे की चोरी को लेकर भक्त आहत हैं। इस मुद्दे पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीति भी गर्म है।
आफले में पास तगड़ा अनुभव
सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट ने 22 जुलाई को हुई अपनी बैठक में सचिव और प्रवक्ता का पद सृजित करने का फैसला किया था। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने पुष्टि की है कि न्यास के सचिव पद के लिए आफले का नाम प्रस्तावित किया गया है। उनकी नियुक्ति की औपचारिक के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। सूत्रों ने बताया कि पुणे के रहने वाले आफले के आरएसएस से गहरे संबंध हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईटी मुंबई से एमटेक की पढ़ाई करने वाले आफले ने भारत, यूरोप और अमेरिका की एक कंपनी में काम किया है, चूंकि आफले का बायोडाटा बेहद मजबूत है। ऐसे में अब उनको सचिव बनाए जाने को सिर्फ औपचारिकता माना जा रहा है।
आंदोलनकर्ता से ट्रस्ट के सचिव तक
- जगदीश आफले 1992 के बीच राम मंदिर आंदोलन के दौरान एक कारसेवक और आंदोलनकरारी थी।
- जब राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ तो उन्होंने अयोध्या में जाकर प्रोजेक्ट मैनेजर का जिम्मा संभाला।
- अब जगदीश आफले दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव की जिम्मेदारी को संभालेंगे।
- आईआईटी बॉम्बे के छात्र रहे जगदीश आफले के नाम का औपचारिक तौर पर ऐलान सितंबर में किया जाएगा।
आफले में पास तगड़ा अनुभव
सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट ने 22 जुलाई को हुई अपनी बैठक में सचिव और प्रवक्ता का पद सृजित करने का फैसला किया था। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने पुष्टि की है कि न्यास के सचिव पद के लिए आफले का नाम प्रस्तावित किया गया है और उनकी नियुक्ति की औपचारिक के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। सूत्रों ने बताया कि पुणे के रहने वाले आफले के आरएसएस से गहरे संबंध हैं। आफले ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईटी मुंबई से एमटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारत, यूरोप और अमेरिका की एक कंपनी में काम किया है।
अमेरिका में संभाली RSS की जिम्मेदारी
राम मंदिर प्रोजेक्ट मैनेजर रह चुके जगदीश आफले पुणे के पद्मावती इलाके के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी माधुरी भी मंदिर वास्तुकला और मूर्तिकला की विशेषज्ञ हैं। दोनों अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आफले दंपति ने इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए काम किया है। वह लगभग तीन साल तक 'विस्तारक' (पूर्णकालिक स्वयंसेवक) के रूप में सेवा दे चुके हैं। जगदीश आफले 1989 से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हैं। 1989 में रामशिला पूजन के दौरान मैं अयोध्या रामशिला (पवित्र ईंट) लेकर पहुंचे थे। वह 1991-92 में हुई रथ यात्रा में भी हिस्सा ले चुके हैं। आ

