चेन्नै: एक्टर विजय की तमिलनाडु में जीत के बाद एक शख्स की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। उसका शख्स का नाम राधान पंडित हैं। तमिलनाडु में जब टीवीके बढ़त बना रही थी तो राधान पंडित अपनी गाड़ी से पहसे एक्टर विजय के घर पहुंचे।
उनके हाथ में गुलदस्ता था। इससे साफ था कि वह जीत की बधाई देने आए हैं। राधन पंडित वही हैं, जिन्होंने तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी।
एक्टर विजय की जीत की थी भविष्यवाणी
दरअसल, राधान पंडित तमिलनाडु के एक बड़े स्पिरिचुअल मेंटर हैं। बताया जाता है कि राज्य के पावर कॉरिडोर में उनकी बड़ी धाक है। बड़े नेताओं से लेकर वहां के बड़े-बड़े कारोबारी तक उनसे राय मशविरा लेते हैं। राधान पंडित ने चुनाव से पहले भविष्यवाणी की थी कि एक्टर विजय की पार्टी को जीत मिलेगी।गुलदस्ता लेकर पहुंचे घर
वहीं, जब तमिलनाडु के नतीजे साफ होने लगे तो राधान पंडित एक्टर विजय के घर खुद ही कार ड्राइव करके पहुंचे। उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता था। साथ ही चेहरे पर उमंग और खुशी थी। क्योंकि उनकी कही हुई बातें एक बार फिर से तमिलनाडु की राजनीति में सही साबित हो रही थी।जयललिता के रहे हैं मेंटर
इसके साथ ही राधान पंडित पूर्व सीएम जयललिता के स्पिरिचुअल मेंटर रहे हैं। कहा जाता है कि जयललिता राधान पंडित से राय लेने के बाद ही बड़े फैसले लेती थीं। वह 40 सालों से यह काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह लोगों को ज्योतिष से संबंधित बातें बताते हैं।
बहन ने कहा कि भाई की बड़ी जीत है
एक्टर विजय की बहन ने कहा है कि वे एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है और निश्चित रूप से हमें विश्वास है कि वे सभी में सबसे अच्छा कर सकते हैं... अपनी आखिरी स्पीच में, उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर इतना विश्वास करते हैं... चुनाव से पहले वे जो बोलते हैं, वह निश्चित रूप से पक्का करेंगे कि वह हो... यह एक बहुत बड़ी जीत है...।परिवार में खुशी की लहर
वहीं, एक्टर विजय की खुशी में उनके परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। घर के अंदर के कई वीडियो उनकी टीम के लोगों ने शेयर किए हैं, जिसमें दिख रहा है कि लोग कैसे जश्न मना रहे हैं। अब यह तय माना जा रहा है कि तमिलनाडु के नए सीएम एक्टर विजय ही होंगे।
