Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या घर में शिवलिंग रख सकते हैं? ऐस्ट्रोलॉजर से जानें घर में शिवलिंग रखने के नियम

क्या घर में शिवलिंग रख सकते हैं? ऐस्ट्रोलॉजर से जानें घर में शिवलिंग रखने के नियम

क्या शिवलिंग घर के अंदर रखना चाहिए। काफी शिव भक्तों के मन में यह सवाल जरूर आता है। कई बार शिवलिंग की पूजा और शिवलिंग से जुड़े नियमों को लेकर मन में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, ऐस्ट्रोलॉजर पिनाकी मिश्रा बताते हैं कि घर में शिवलिंग रखना धर्मशास्त्रों और शैव परंपरा के अनुसार, निषिद्ध नहीं है।

लेकिन, घर में शिवलिंग रखने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं घर में किस तरह का शिवलिंग विराजमान कर सकते हैं।

ऐस्ट्रोलॉजर पिनाकी मिश्रा बताते हैं कि गृहस्थ जनों के लिए घर में छोटा सा ही शिवलिंग स्थापित करना चाहिए। घर में छोटे शिवलिंग की पूजा ही अधिक उपयुक्त मानी जाती है। अगर आप घर में शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ख्याल रखें। शिवलिंग को स्थापित करने के बाद उसकी नियमित पूजा करें। शिवलिंग पर नियमित पूजा और जलाभिषेक करें। साथ ही जो भी पूजा करें वह पूरे भक्ति भाव के साथ करें।

घर में शिवलिंग रखने पर करें इन नियमों का पालन करें

  • घर में शिवलिंग स्थापित होने के बाद नियमित अंतराल पर पूजा जरूर करें। पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ जल अर्पित करें।
  • शिवलिंग पर रोजाना जल से अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें। इस बात का ख्याल रखें कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य सामग्री से अधिक श्रद्धा और सरल उपासना को महत्व दिया गया है।
  • शिवलिंग की स्वच्छता बनाकर रखें और पवित्रता का ख्याल रखें।
  • यदि शिवलिंग किसी कारण से खंडित हो जाए, तो परंपरानुसार उचित विधि से उसका विसर्जन या स्थानांतरण किया जाता है।
  • शिवलिंग की पूजा सच्चे मन और पूरे विधि विधान के साथ करें यदि विस्तृत विधि न भी हो सके, तो भी श्रद्धा, 'ओम नमः शिवाय' मंत्र-जप और जलाभिषेक के साथ शिवपूजन किया जा सकता है।
शिवलिंग से जुड़ी किन बातों को लेकर सबसे अधिक भ्रम है?
घर में शिवलिंग रखने से अनिवार्य रूप से कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है। यह मात्र एक भ्रम है। साथ ही यह कहना भी सही नहीं है कि घर में शिवलिंग रखना अशुभ है। धार्मिक मान्यताओं और परंपरा के अनुसार, स्थापित शिवलिंग की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए और नियमित श्रद्धापूर्वक पूजा करनी चाहिए।

ऐस्ट्रोलॉजर पिनाकी मिश्रा कहते हैं कि घर में शिवलिंग रखना निषिद्ध नहीं है, लेकिन शिवलिंग केवल पूजा की वस्तु नहीं, बल्कि भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए यदि घर में शिवलिंग स्थापित करें, तो उसे नियमित श्रद्धा, स्वच्छता और सम्मान के साथ पूजना चाहिए। प्रमुख शैव ग्रंथों में घर में शिवलिंग रखने का सार्वभौमिक निषेध नहीं मिलता, जबकि आगमिक परंपराओं में स्थापना और पूजा-विधान पर विशेष बल दिया गया है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims