Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ladki Bahin Yojana : क्या e-KYC के बाद भी अटका है आपका पैसा? जानें कैसे और कब म‍िलेंगे 1500 रुपये

Ladki Bahin Yojana : क्या e-KYC के बाद भी अटका है आपका पैसा? जानें कैसे और कब म‍िलेंगे 1500 रुपये

हाराष्ट्र की माझी लाडकी बहीण योजना की बहुत सी लाभार्थियों का एक ही सवाल है, आखिर कब हमारा रुका हुआ पैसा मिलेगा? ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जिन्हें कई महीनों से 1500 रुपये की किस्त का इंतजार है।

ऐसी भी कई लाभार्थी हैं, जिनका ईकेवाईसी भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद उनके खाते में 1500 रुपये की किस्त आना शुरू नहीं हुई है। इस संबंध में हमने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेना चाही।

विभाग की ओर से लाडकी बहीण स्कीम को लेकर अहम जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बह‍िण योजना के तहत ऐसी भी कई महिलाएं हैं, जिनका e-KYC प्रोसेस पूरा हो चुका है, इसके बावजूद उनके खाते में मार्च और अप्रैल का पैसा नहीं आया है। अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्तर पर कुछ जरूरी टेक्निकल प्रोसेस चल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में वे महिलाएं जो पात्रता की शर्त को पूरा करती हैं, उनके खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि जून के आखिरी या जुलाई की शुरुआत में लाडकी बहिण योजना की किस्त का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।

क्या लाडकी बहीण का पैसा 6 महीने से अटका है?

लाडकी बहीण योजना की बहुत सी लाभार्थियों का पैसा पिछले कई महीनों से अटका हुआ है। कुछ मामलों में तो 6-6 महीने का समय भी हो चुका है। विभाग से जब इस संबंध में पूछा गया कि तो जानकारी मिली है कि अगर पात्रता की शर्तों पर महिला खरी उतरती हैं तो वह नजदीक के महिला एवं बाल विकास विभाग में जाकर शिकायत कर सकती हैं। वह अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं और उनके मामले की सुनवाई होगी और जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।

लाडकी बहीण eKYC के बाद भी नहीं मिल रहे 1500?

लाडकी बहीण योजना के लाभार्थियों की वेरिफिकेशन के लिए प्रशासन ने ईकेवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया था। इसके लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था। इसके बाद करीब 70 हजार नाम योजना से हटा दिए गए हैं। हालांकि कुछ लाभार्थियों का कहना है कि हमारा ईकेवाईसी पूरा हो चुका था। इसके बावजूद इसके उन्हें योजना के लाभ के तहत 1500 रुपये नहीं मिल रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से इस बारे में बात करने पर पता चला कि ईकेवाईसी के अलावा पात्रता की भी जांच हो रही है।

अगर किसी लाभार्थी ने भले ही ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली हो, लेकिन लाडकी बहीण योजना की पात्रता की शर्त को पूरा नहीं करती हैं, तो योजना से नाम हटा दिया जाएगा। इसका मतलब हुआ कि सिर्फ eKYC ही पैसा मिलने की गारंटी नहीं है। आपको पात्रता की शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

लाडकी बहीण योजना की पात्रता की शर्तें क्या हैं

  • महिला महाराष्ट्र की स्थायी नागरिक होनी चाहिए
  • महिला की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए
  • आवेदक महिला के परिवार की कुल आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा न हो
  • विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, बेसहारा, पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं
  • अगर परिवार में अकेली अविवाहित महिला है तो उन्हें लाभ मिल सकता है

लाडकी बहीण योजना की अगली किस्त कब आएगी

जानकारी मिली है कि लाडकी बहीण योजना की अप्रैल की किस्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर होना शुरू हो गई है। कुछ महिलाओं के मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बाकी पात्र महिलाओं के खाते में भी जल्द ही पैसा आना शुरू हो जाएगा।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims