मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को जल्द ही अप्रैल महीने की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त के रूप में जल्द ही 1500 रुपये खाते में आने वाले हैं।
इस योजना के तहत अब तक 34 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इन 34 किस्तों में पात्र महिलाओं के खाते में 54000 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है।
पिछले महीने ग्वालियर जिले के भितरवार से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त 13 मार्च को जारी की थी। इस महीने भी 10 से 15 अप्रैल के बीच 1500 रुपये की सम्मान राशि जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। इस साल के बजट में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए भारी-भरकम राशि आवंटित की गई है। इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 23,883 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है।
समग्र पोर्टल पर करें लाडली बहना योजना का eKYC
लाडली बहना योजना से बहुत सी लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए हैं। पात्रता की वेरिफिकेशन के लिए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है तो समग्र पोर्टल पर जाकर इस काम को तुरंत ही करा लें। लाडली बहना योजना का पैसा बस कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा। अगर आपका ईकेवाईसी नहीं हुआ होगा तो 1500 रुपये की सम्मान राशि का पैसा अटक सकता है।कैसे करें लाडली बहना योजना का ईकेवाईसी
- सबसे पहले समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाएं
- यहां आपको 'e-KYC करें' का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- अब अपनी समग्र आईडी भरें और कैप्चा कोड डालें
- अब आपके समग्र आईडी की पूरी जानकारी खुल जाएगी
- समग्र आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
- इस मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, अब इस ओटीपी को भरें
- इसके बाद अपने आधार नंबर से ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करें
लाडली बहना योजना का स्टेटस कैसे चेक करें
लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त का पैसा कब आएगा? इस सवाल का आधिकारिक जवाब अभी सामने नहीं आया है, लेकिन अभी तक इस योजना का पैसा लेट नहीं हुआ है। ऐसे में एक हफ्ते के भीतर 1500 रुपये खाते में आ जाएंगे। इससे पहले आप ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।- इसके लिए आपको https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा
- यहां आपको 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' का विकल्प दिखेगा
- अब अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और खोजें पर क्लिक करें
- आपके अकाउंट की पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन पर क्या है अपडेट
Ladli Behna Yojana Online Apply: लाडली बहना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 2023 से बंद पड़े हैं। इस बजट में उम्मीद की जा रही थी कि नए रजिस्ट्रेशन को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी अपडेट नहीं है। प्रदेश की महिलाओं को नए रजिस्ट्रेशन के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

