Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
LIC OFS: भारतीय बाजार का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल, आज रिटेल निवेशकों के लिए LIC में निवेश का मौका

LIC OFS: भारतीय बाजार का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल, आज रिटेल निवेशकों के लिए LIC में निवेश का मौका

ई दिल्ली: सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अपनी 6.5% हिस्सेदारी बेचने के ऑफर को बड़े निवेशकों (संस्थागत) ने हाथों-हाथ लिया है। रिटेल निवेशकों के लिए यह बुधवार को खुलेगा।

मंगलवार को इस ऑफर के लिए कुल 36,400 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिससे यह ओवर-सब्सक्राइब हो गया। संस्थागत निवेशकों ने 94.45 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगाई।

दो दिनों तक चलने वाले इस OFS के जरिए सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC में अपनी 6.5% हिस्सेदारी (82.22 करोड़ से ज्यादा शेयर) बेच रही है। इसके लिए कम से कम 382 रुपये प्रति शेयर की कीमत (फ्लोर प्राइस) तय की गई है। इस बीच, मंगलवार को शेयर बाजार में LIC का शेयर 7.86% गिरकर 391 रुपये पर बंद हुआ।

देश का सबसे बड़ा OFS

इस बीच मंगलवार को सरकार ने LIC के लिए चल रहे 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) में अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। 'ग्रीन शू ऑप्शन' को मिलाकर कुल ऑफर साइज 82.2 करोड़ शेयर हो जाता है। 382 रुपये प्रति शेयर के बेस प्राइस पर सरकार को इस ऑफर से लगभग 31,400 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जो इसे भारतीय बाजार का अब तक का सबसे बड़ा OFS बनाता है। माना जा रहा है कि आखिरी दिन कुल फंड जुटाने की रफ्तार और बढ़ सकती है।

DIPAM के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "यह जबरदस्त भागीदारी निवेशकों के मजबूत भरोसे और भारत के कैपिटल मार्केट की गहराई को दिखाती है। जबरदस्त मांग को देखते हुए, सरकार ने 'ग्रीन शू ऑप्शन' का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। रिटेल निवेशक बुधवार को बोली लगा सकेंगे। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।"

रिेटेल निवेशकों के लिए कितना हिस्सा?

LIC शेयरों की मजबूत इंस्टीट्यूशनल मांग को देखते हुए सरकार ने कहा कि वह अतिरिक्त 50.6 करोड़ शेयर बेचेगी। इससे कुल ऑफर साइज 82.2 करोड़ शेयर हो जाएगा। बेस ऑफर 31.6 करोड़ शेयरों के लिए था। OFS में 8.2 करोड़ शेयर रिटेल निवेशकों के लिए और 50 लाख शेयर LIC के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims