मुंबई: संक्रमणरोधी, श्वसन तंत्र, स्त्रीरोग, हृदय एवं केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, जीवाणुरोधी, मधुमेहरोधी, मलेरियारोधी आदि दवा बनाने वाली गुजरात की कंपनी लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (बीएसई: 531633, एनएसई: Lincoln) रिजल्ट आ गया है।
कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष का परिणाम कल ही जारी किया। इस दौरान कंपनी ने 87.89 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। तभी तो इसने शेयरधारकों के लिए 18 फीसदी का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। तब भी आज शेयर बाजार में इसके शेयर में 14 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।
मुनाफे में 6.74% की बढ़ोतरी
18% का डिविडेंड
आलोच्य वर्ष के दौरान कंपनी का अर्निंग पर शेयर यानी ईपीएस 43.88 रुपये प्रति शेयर बताया गया है। इसी को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर 1.80 रुपये प्रति शेयर यानी 18% का डिविडेंड घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने मार्च 2026 में समाप्त हुए वर्ष के लिए 115.63 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 24-25 में यह 109.19 करोड़ रुपये था।गिर गए शेयर
बीएसई में बीते कारोबारी सत्र के दौरान लिंकन फार्मा के शेयर 758.35 रुपये पर बंद हुए थे। शुक्रवार को यह गिर कर 678.30 पर खुल और नीचे में 645 रुपये तक गिरा। कारोबार के दौरान यह ऊपर में 678.30 रुपये तक गया। दिन में 01.50 बजे यह 750.60 रुपये पर ट्रेड हो रहा था जो कि कल के मुकाबले 107.75 रुपये या 14.21 फीसदी नीचे है।रिजल्ट की प्रमुख बातें
- ऑपरेटिंग रेवेन्यू 183.08 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.50% अधिक है।
- एबिट्डा 20.66 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.13% अधिक है।
- शुद्ध लाभ 11.63 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.52% अधिक है।
- कंपनी का लक्ष्य अगले 3 वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है।

