Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Motivational Quotes By Rohit Sharma: 'जिस चीज पर हमारा कंट्रोल नहीं है, उस पर टाइम और एनर्जी बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं'

Motivational Quotes By Rohit Sharma: 'जिस चीज पर हमारा कंट्रोल नहीं है, उस पर टाइम और एनर्जी बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं'

रोहित शर्मा का शुरुआती क्रिकेट करियर भी काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी हिटमैन उस दौर में 2011 की विश्व कप विजेता टीम में अपनी जगह नहीं पा पाए थे। लेकिन फिर समय बदला, मेहनत काम आई और मौके भुनाए गए।

जिसके बाद रोहित शर्मा आगे चलकर रोहित शर्मा बन सकें। आज रोहित को उनके फैंस ICC चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप विनर कप्तान के तौर पर देखते हैं।

लेकिन इस शख्सियत ने भी फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए कठिनाईयों का सामना किया है। इसने भी बहुत हार और जीत देखी है। तब जाकर आज रोहित इस मुकाम पर पहुंचे है कि जब वो अपना बल्ला लेकर स्टेडियम में उतरते है, तो हजारों की भीड़ उन्हें चीयर करती है। रोहित ने अपने करियर में कुछ ऐसी बातें की है, जो किसी मोटिवेशन से कम नहीं है। ऐसे में आप नीचे उनके 10 मोटिवेशनल कोट्स पढ़ सकते हैं, जो आपको मोटिवेट रखेंगे।

1. कुछ भी आसान नहीं है, काम करना पड़ेगा
रोहित की इस बात को चाहे आप मोटिनेशन मानिए या फिर नियति। लेकिन सच तो यही है कि जीवन में कुछ भी पाना आसान नहीं, काम करना पड़ेगा।

2. जीवन बहुत सिंपल है, हम कोशिश करके इसे कठिन बना देते हैं
अगर आप तैयारी अच्छी करते है, तो शुरुआत और अंत दोनों अच्छा होगा


3. जब उतार आता है, तो विश्वास रखो चढ़ाव भी आएगा
लेकिन वो आएगा, ऐसा कही लिखा नहीं है। उसके लिए कुछ अलग करना पड़ता है, अलग सोचना पड़ता है, रास्ते ढूंढने पड़ते हैं।

4. दिमाग सबसे पावरफुल चीज है!
इस चीज की गारंटी नहीं है कि हर बार सफलता की खोज में सफलता ही मिलेगी। लेकिन उस अच्छे माइंडसेट से अगर आप किसी चीज को पाने की कोशिश करते हैं, तो रिजल्ट से ज्यादा सीखते हैं।


5. ओवरथिंकिंग करके कुछ नहीं होना!
रोहित ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से कुछ नहीं होना। ऐसे में चीजों को फेस करने के लिए तैयार रहो और जब मौका आए तो बस खेल जाओ।

6. फेल होंगे तो ये याद रखना है!
रोहित ने एक बार बात करते हुए कहा था कि हार के लिए आपको तैयार रहना होगा, आप हमेशा और हर बार नहीं जीतेंगे। लेकिन सबसे जरूरी चीज कंसिस्टेंसी के साथ मेहनत करना है। अगर आप वो करते रहे, तो सफल जरूर होंगे।


7. खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, दुनिया आप पर विश्वास करेगी!
रोहित के 'खुद पर विश्वास से ही आप दुनिया को खुद पर विश्वास करा सकते हैं' एक पावरफुल मोटविशनव उपदेश है।

8. जिस पर कंट्रोल न हो!
रोहित कहते है कि 'ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम कंट्रोल करते हैं, लेकिन जो चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं है, उनमें टाइम और एनर्जी बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं हैं।


9. मोटिवेट रहने की वजह ढूंढिए!
रोहित का कहना है कि आपको यह महसूस करने की जरूरत है कि आपके पास टारगेट के लिए कुछ होना चाहिए। आपको मोटिवेट करने के लिए कुछ होना चाहिए। जैसे रोहित के पास अब भी 2027 वर्ल्ड कप खेलने का मोटिवेशन बचा हुआ है।

10. सीखने की कोशिश, जारी रहनी चाहिए!
हिटमैन जीवन में जीत-हार से अधिक सीखने की कोशिश में विश्वास रखते हैं। रोहित के इस कोट् को याद रखते हुए जीवन की हर परिस्थिति में कुछ सीखना जारी रखिए। सक्सेस खुद एक दिन आपके पास चलकर आएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims