Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Nautapa 2026 Date: नौतपा कब से शुरु होगा, इन 9 दिन अपने चरम पर रहेगी गर्मी, जानें क्या करें क्या न करें

Nautapa 2026 Date: नौतपा कब से शुरु होगा, इन 9 दिन अपने चरम पर रहेगी गर्मी, जानें क्या करें क्या न करें

Nautapa Kab Se Shuru Hoga 2026: गर्मी के मौसम में तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। सूर्य की तपिश लोगों को जला रही है। लेकिन, अभी गर्मी और कहर बरपाने वाली है। दरअसल, नौतपा का आरंभ होने पर गर्मी और भी अधिक बढ़ जाएगी।

दरअसल, नौतपा में तापमान तेजी से बढ़ता है और लू भी चलने लगती हैं। दरअसल, ज्येष्ठ मास में जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा का आरंभ हो जाता है। यह नौ दिन बहुत ही ज्यादा गर्म होते हैं। इन दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। आइए जानते हैं इस साल नौतपा का आरंभ कब से होने वाला है।

नौतपा कब से आरंभ हो रहा है ? (Nautapa 2026 Date)

पंडित राकेश झा बताते है कि इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होने वाली है और 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे वर्षा ऋतु का आरंभ भी माना जाता है। माना जाता है कि इन 9 दिन अगर गर्मी काफी अधिक रहती है तो आने वाले दिनों में वर्षा भी काफी अच्छी होती है।

नौतपा में क्या करें (Nautapa 2026 Do's)

  • नौतपा के दौरान सूर्यदेव की उपासना करना अधिक सफल और सकुशल माना जाता है। इस दौरान सूर्यदेव की अधिक से अधिक उपासना करनी चाहिए।
  • इन 9 दिनों में सूर्यदेव को रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही सूर्यदेव के मंत्रों का जप भी करते रहना चाहिए।
  • नौतपा के दौरान जल, शरबत, सत्तू, छाता, जल का घड़ा, पंखे, मौसमी सब्जियां और फलों का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए।
  • नौतपा के दौरान जितना हो सकें समाज सेवा से जुड़े कार्य करें। अपने बुजुर्गों की सेवा करें ऐसे करने से कुंडली में कमजोर सूर्य मजबूत होता है।
  • नौतपा में पानी और शरबत का भंडारा करें।

नौतपा के दौरान क्या न करें (Nautapa 2026 Don't)

  • इस दौरान किसी को पानी के लिए मना न करें। अगर आपके घर कोई पशु, पक्षी भी आता है तो उसके लिए पानी की सही व्यवस्था करें।
  • नौतपा के दौरान तामसिक भोजन से परहेज करें। प्याज, लहसुन आदि का सेवन करने से बचें।
  • बासी खाना से परहेज करें। जितना हो सके ताजा भोजन ही करें।
  • अधिक यात्रा करने से परहेज करें। क्योंकि, नौतपा के दौरान गर्मी काफी ज्यादा रहती है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims