Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'पाकिस्तान मेरी मौसी है', सनी देओल को याद आया पिता धर्मेंद्र का पड़ोसी मुल्क से प्यार, कहा- राजनीतिक चर्चा नहीं

'पाकिस्तान मेरी मौसी है', सनी देओल को याद आया पिता धर्मेंद्र का पड़ोसी मुल्क से प्यार, कहा- राजनीतिक चर्चा नहीं

नी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान राजनीतिक बयान देने से परहेज किया। रविवार को एक प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे पाकिस्तान के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो एक्टर ने सावधानी से जवाब दिया और इसके बजाय अपने पिता, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की एक मशहूर बात का जिक्र किया, जिन्होंने एक बार पाकिस्तान को अपनी 'मौसी' बताया था।

पड़ोसी देश के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए, सनी देओल ने सबसे पहले साफ किया कि फिल्म की शूटिंग बॉर्डर के उस पार नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, 'इसे वहां शूट नहीं किया गया है, इसे हिंदुस्तान में शूट किया गया है।' राजनीतिक चर्चाओं में शामिल न होने की वजह बताते हुए, सनी ने भारत और पाकिस्तान के साझा इतिहास पर बात की और धर्मेंद्र के नजरिए का जिक्र किया।

धर्मेंद्र पाकिस्तान को कहते थे 'मौसी'

सनी देओल ने कहा, 'हमें लगता है कि बातें नहीं करते क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसे पापा ने कहा कि ये मेरी मां है और वो मेरी मौसी है- ये तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक तरह से हैं तो जुड़े हुए कहीं न कहीं से।'

सनी देओल ने फिल्म की कहानी पर की बात

सनी देओल ने कहा, 'मैं हम सब में ज्यादा जाना नहीं चाहता, लेकिन हम एक्टर हैं, हम निर्माता हैं। हम कहानियां चुनते हैं और कहानियां बनाते हैं। उसको फिर हम यहां वहां, उसको राजनीतिक तौर पर नहीं ले के जाते हैं और ना जाना चाहते हैं। इसलिए मैं सबकी बात ही नहीं करूंगा।'

'बंटवारा 1947' की कास्ट और रिलीज

'बंटवारा 1947' में करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल का सालों बाद मिलन भी है, जो लगभग 30 वर्षों के बाद फिर से एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 16 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims