Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PF Balance Check SMS: बिना इंटरनेट एक SMS से चेक करें PF बैलेंस, जानें पूरा तरीका

PF Balance Check SMS: बिना इंटरनेट एक SMS से चेक करें PF बैलेंस, जानें पूरा तरीका

Check PF Balance Via SMS: आप बिना इंटरनेट के भी PF बैलेंस पता कर सकते हैं। उसके लिए आपको सिर्फ SMS भेजना होगा। जिसके बाद आपको उसी मैसेज पर अपने PF का बैलेंस और पिछली बार खाते में जमा कराई गई राशि मिल जाएगी।

हालांकि कुछ जरूरी चीजें हैं, जिनका आपको ध्यान भी रखना होगा।


EPF Balance Check Without Internet: क्या आपकी सैलरी से भी पीएफ अमाउंट डिडक्ट होता है? अगर हां, तो क्या आप जानते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे हैं? अगर नहीं, तो आप सिर्फ एक SMS के जरिए इसका पता लगा सकते हैं। कहने का मतलब है कि इस चीज के लिए आपको न तो इंटरनेट की जरूरत है और न ही कहीं लॉगइन करना पड़ेगा। आपको सिर्फ अपने फोन की SMS या मैसेजेस ऐप पर जाना है और एक तय फॉर्मेट में मैसेज लिखकर भेजना है।
इसके बाद आपको अपने PF बैलेंस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।SMS के जरिए कैसे चेक करें PF बैलेंस
  1. SMS के जरिए PF बैलेंस चेक करने के लिए आपको 7738299899 नंबर पर SMS भेजना होगा।
  2. इसके लिए मैसेजिंग ऐप में EPFHO UAN No. लिखकर मैसेज करना होगा।
  3. अगर आप किसी खास भाषा में जानकारी चाहते हैं, तो EPFHO UAN No. के बाद भाषा के शुरुआती तीन अक्षर लिखकर मैसेज भेजना होगा।
  4. उदाहरण के लिए अगर आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो आपको EPFHO UAN No. HIN इस तरह का SMS 7738299899 पर भेजना होगा।

मैसेज भेजने के बाद क्या होगा

एक बार जब आप 7738299899 नंबर पर मैसेज भेज देंगे, तो कुछ देर में आपको उसी SMS पर एक जवाब मिलेगा। SMS में आपको बैलेंस के साथ लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन भी दिखाया जाएगा।


ध्यान रखने वाली बातें
  • SMS के जरिए PF बैलेंस जानने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
  • पहले आपका नंबर UAN से लिंक्ड हो ताकि आपको जवाब में बैलेंस का पता चल सके।
  • इसके अलावा SMS को सही फॉर्मेट में भेजना जरूरी होगा। अगर आप फॉर्मेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करते हैं, तो आपको बैलेंस पता नहीं चलेगा।
  • SMS को सही नंबर पर भेजें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims