Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'पिछले 7 साल में विदेश से लाए गए 274 अपराधी', गृह मंत्री अमित शाह बोले- UPA सरकार में हर साल सिर्फ 4 लाए जाते थे

'पिछले 7 साल में विदेश से लाए गए 274 अपराधी', गृह मंत्री अमित शाह बोले- UPA सरकार में हर साल सिर्फ 4 लाए जाते थे

ई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे यूपीए सरकार की तुलना में एनडीए सरकार ने विदेश से ज्यादा अपराधियों को लाने में सफलता हासिल की है। अमिथ शाह ने यह भी कहा है कि पहले जहां अपराधी सिस्टम का फायदा उठाकर बच निकलते थे, वहीं आज उनके लिए ऐसा करना नामुमकिन हो गया है।

2019 से अब तक 274 आए

अमित शाह ने कहा है कि एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत, मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वे चाहे किसी भी देश में भागे हों, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के नए नजरिए की वजह से 2019 से अब तक 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित हुई है, जबकि UPA सरकार के समय यह संख्या हर साल सिर्फ चार थी।

पुराने सिस्टम की कमी दूर की

गृहमंत्री ने आगे कहा कि अब वे दिन बीत गए जब अपराधी सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर बच निकलते थे। नए भारत ने नए कानूनों, संस्थानों और वैश्विक साझेदारियों के जरिए पुराने सिस्टम की हर कमी को दूर किया है और सुरक्षा का एक ऐसा घेरा बनाया है, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता।

ये बड़े अपराधी लाए गए भारत

  • तहव्वुर हुसैन राणा: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों का आरोपी, जिसे अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया।
  • प्रभदीप सिंह: अजरबैजान से प्रत्यर्पित ड्रग्स सिंडिकेट और नार्को-टेररिज्म से जुड़ा कुख्यात अपराधी।
  • संजीव चावला: साल 2000 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच-फिक्सिंग कांड का मुख्य आरोपी, जिसे ब्रिटेन से फरवरी 2020 में भारत प्रत्यर्पित किया गया था।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims