Dailyhunt
पीली साड़ी में भाग्यश्री की खूबसूरती निहारते रह गए 56 के हिमालय, बीवी का देसी लुक देख सरेआम कर दिया KISS

पीली साड़ी में भाग्यश्री की खूबसूरती निहारते रह गए 56 के हिमालय, बीवी का देसी लुक देख सरेआम कर दिया KISS

भाग्यश्री आज भी सालों पहले की तरह खूबसूरत दिखती हैं। यहां तक की उनकी खूबसूरती यंग एक्ट्रेस पर भी भारी पड़ जाती है। तभी तो हसीना के पति भी 56 की उम्र में खुद को रोक नहीं पाते हैं।

हाल ही में भाग्यश्री ने साड़ी में खूबसूरती दिखाई तो हिमालय ने एक्ट्रेस को सरेआम किस कर दिया।


भाग्यश्री और हिमालय एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में ऐसा फिर देखने के लिए मिला। भाग्यश्री ने पीली साड़ी पहनकर सुंदरता दिखाई। तो 56 साल के हिमालय ने सबकुछ भूलकर अपनी बीवी को प्रोपोज कर दिया। साथ ही तस्वीरों में वो भाग्यश्री को किस भी करते नजर आ रहे हैं।

दोनों के प्यार भरे पलों ने तो फैंस का दिल जीता ही। साथ ही सबकी नजर गई भाग्यश्री की साड़ी पर। वो बिल्कुल लाइट वेट साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं। लेकिन फिर भी लुक इतना दमदार है कि बाकी हर कोई पीछे छूट जाए। साथ ही हसीना के चेहरे पर नजर आ रही प्यार-सी मुस्कान भी देखते बनी। आप भी देखें भाग्यश्री का साड़ी वाला सबसे बेस्ट लुक। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@bhagyashree.online)पीली साड़ी में खिल उठा भाग्यश्री का चेहरा

यूं तो भाग्यश्री हमेशा की सुंदर दिखती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने साड़ी का ऐसा कलर चुना कि लुक खुद ब खुद बेस्ट बन गया। साथ ही साड़ी को क्लासिक तरीके से ड्रैप कर वो बिल्कुल किसी रानी जैसी नजर आईं। साड़ी के अलावा भी हसीना ने देसी लुक में कई एलिमेंट्स जोड़े। जिसके बारे में हम आपको नीचें बताएंगे।


पहनी दिखीं मैचिंग ब्लाउज

साड़ी के साथ कलर कॉम्बिनेशन का चक्कर छोड़ भाग्यश्री मैचिंग पीले रंग का ब्लाउज पहनी दिखीं। ब्लाउज की राउंड नेकलाइन सुंदर दिखी। साथ ही स्ट्रैप स्टाइल स्लीव्स ने भी हसीना का लुक एन्हांस किया। भाग्यश्री का ब्लाउज प्लेन है। इसलिए उसे खास टच देने के लिए पीछे डोरी जोड़ी गई है। जिससे हसीना का लुक कंप्लीट होता दिखा।


ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी दिखी परफेक्ट

भाग्यश्री ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी पहनी दिख रही हैं। जिसपर सफेद रंग के फूल और हरी पत्तियां बनी नजर आईं। हाथ से बना यह डिजाइन हसीना के लुक की ग्रेस को डबल कर गया। वहीं, ऑर्गेंजा साड़ी होने की वजह से उनके अटायर को वॉल्यूम भी मिली। भाग्यश्री ने साड़ी को क्लासिक तरीके से ड्रैप किया और पल्लू लहराता हुआ छोड़ा।


लाइट जूलरी दिखी परफेक्ट

सुंदर- से साड़ी वाले लुक को और एलिगेंट बनाने के लिए भाग्यश्री ने लाइट जूलरी भी पेयर की, जो बिल्कुल परफेक्ट दिखी। हसीना कानों में राउंड शेप वाले ड्रॉप इयररिंग्स पहनी दिख रही हैं। और, हाथों में उन्होंने जड़ाऊ कंगन पहनकर लुक में चार- चांद लगाए। जबकि गले में हसीना को किसी भी तरह का नेकपीस पहनने की जरूरत नहीं पड़ी।


बालों में लगा गजरा हुआ हाइलाइट

एक तरफ जहां भाग्यश्री का अटायर बहुत हाइलाइट हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उनके गजरे पर भी हर किसी की नजर जा रही है। हसीना ने बालों की चोटी बनाकर मोगरे के फूल वाला गजरा लगाया है, जो उन्हें बेहद सुंदर दिखा रहा है। किसी भी सिंपल साड़ी वाले लुक को एन्हांस करने के लिए आप भी बालों में गजरा लगा सकती हैं।


बेस्ट देसी लुक दिखा गईं भाग्यश्री

बिना हैवी और चमचमाते मोतियों वाले कपड़े पहने बिना भी भाग्यश्री ने अपना बेस्ट देसी लुक दिखाया। ऐसी साड़ी पूजा और हल्दी जैसे इवेंट्स के लिए परफेक्ट रहती है। गर्मियों में इन्हें पहनने पर आपको ज्यादा परेशानी भी नहीं होगा। और, आपका लुक आसानी से दमदार बन जाएगा।

खैर, हसीना का पीली साड़ी वाला अवतार सोशल मीडिया पर छा गया है। और, उनकी खूब वाहवाही हो रही है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims