Dailyhunt
Republic Day 2026: क्या है 'गणतंत्र' होने का मतलब? जब 26 जनवरी के दिन हर देशवासी को मिली थी 'नई पहचान'

Republic Day 2026: क्या है 'गणतंत्र' होने का मतलब? जब 26 जनवरी के दिन हर देशवासी को मिली थी 'नई पहचान'

26 January Gantantra Diwas 2026: हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन 26 जनवरी1950 को भारत के संविधान को अपनाने और देश के गणतंत्र होने का प्रतीक है। अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो 26 जनवरी 1950 के दिन जब संविधान लागू हुआ था तो हर देशवासी को नई पहचान और लोकतांत्रिक मूल्य मिले थे।

UPSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं कि रिपब्लिक डे क्यों मनाते हैं, गणतंत्र होने का मतलब क्या है, इस दिन का इतिहास आदि। इसलिए यह आर्टिकल 26 जनवरी के दिन 'गणतंत्र' होने का महत्व बता रहा है।

क्या है गणतंत्र होने का मतलब?

26 जनवरी 1950 के दिन जब भारत का संविधान लागू किया था तो हमारा देश गणतांत्रिक देश बन गया। रिपब्लिक का मतलब है कि राज्य जनता या पब्लिक का है। कहा जाता है कि राजतंत्र जब खत्म होता है तब गणतंत्र शुरू होता है। राजतंत्र में राज्य राजा का माना जाता है और गणतंत्र में राज्य जनता का माना जाता है। आसान शब्दों में गणतंत्र का मतलब समझा जाए तो जनता के लिए जनता द्वारा शासन। गणतंत्र प्रणाली में संविधान अधिकारों की रक्षा करता है। गणतंत्र को मुख्य रूप से संविधान पर केंद्रित माना जाता है।

कैसे मिली थी हर देशवासी को नई पहचान?

साल 1950 में 26 जनवरी के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसी दिन देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। यह हर देशवासी को याद दिलाया है कि इसी दिन हर देशवासी को एक अलग और नई पहचान मिली थी।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस का महत्व क्या है?

स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का महत्व भारत के गणतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए जाना जाता है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims