Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sarojini Nagar Market Closed: सरोजिनी नगर मार्केट बंद, हड़ताल पर दुकानदार, खरीदारी करने जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात

Sarojini Nagar Market Closed: सरोजिनी नगर मार्केट बंद, हड़ताल पर दुकानदार, खरीदारी करने जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात

ई दिल्ली: सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारियों ने 514 वेंडर्स को जगह दिए जाने के खिलाफ गुरुवार को सभी दुकानें बंद रखीं। सभी व्यापारी पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान खरीदारी की उम्मीद से मार्केट आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

व्यापारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जाता, वह विरोध जारी रखेंगे।

दुकानें बंद देखकर ग्राहकों को हुई मायूसी

केरल से परिवार के साथ दिल्ली घूमने आए श्रीराज शुक्रवार को मनाली जा रहे हैं। इससे पहले वह सरोजिनी मार्केट में खरीदारी करने पहुंचे थे, लेकिन दुकानें बंद देखकर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। श्रीराज ने कहा कि इस मार्केट के बारे में बहुत सुना था, इसलिए यहां खरीदारी करने आए थे। लेकिन, दुकानें बंद देखकर मायूसी हुई।

घर में कार्यक्रम, अब दूसरे मार्केट जाएंगे

श्रीराज ने आगे बताया कि यहां फुटकर का सामान मिल रहा है, लेकिन उसमें कुछ पसंद नहीं आ रहा है। अब किसी दूसरे मार्केट में जाएंगे। मेरठ से आई गरिमा सिंह ने कहा कि शनिवार को घर में कार्यक्रम है और उससे पहले खरीदारी के लिए टाइम निकाला था। पता नहीं था कि यहां हड़ताल चल रही है, वरना नहीं आती। अब वह चांदनी जाएंगी।

दूसरे मार्केट वालों ने भी दिया साथ- दावा

सरोजिनी नगर मार्केट शॉपकीपर असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कालरा ने कहा कि कनॉट प्लेस और दूसरी मार्केट वालों ने भी हमारी हड़ताल को समर्थन दिया है। शुक्रवार को वहां के व्यापारी भी समर्थन देने आएंगे। हड़ताल से हमारा भी नुकसान है, लेकिन हमारा पास कोई रास्ता नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द हमारी मांगों पर गौर कर मामले का समाधान निकाला जाए।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims