Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिर के पीछे लगी थी चोट, मैदान से हॉस्पिटल पहुंचे, भयानक इंजरी पर अब लुंगी एनगिडी ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

सिर के पीछे लगी थी चोट, मैदान से हॉस्पिटल पहुंचे, भयानक इंजरी पर अब लुंगी एनगिडी ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

ई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कैच पकड़ने के प्रयास में सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया था।

कुछ घंटे बाद हो गए थे डिस्चार्ज

बता दें कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी दिल्ली के राजेंद्र नगर के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां उनका इलाज चला और कुछ घंटे बाद ही उनको छुट्टी भी मिल गई थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के को ओनर और अध्यक्ष किरण गांधी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अब तेज गेंदबाज ने अपनी इंजरी को लेकर खुद अपडेट भी दिया है।

लुंगी एनगिडी ने इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट

लुंगी एनगिडी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'आप सब के मैसेज के लिए शुक्रिया, सब ठीक है।' बता दें कि पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में ही लुंगी एनगिडी को यह चोट लग गई थी। वो मैच में बिना कोई ओवर डाले ही चोटिल हो गए थे। हालांकि दिल्ली को उनकी कमी मैच में काफी ज्यादा खली। दिल्ली कैपिटल्स 265 रन का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई और पंजाब ने 6 विकेट से 18.5 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

लुंगी एनगिडी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन अहम गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। जहां इस आईपीएल में तकरीबन हर मैच में 200 रन बन रहे हैं। इसके बावजूद एनगिडी का इकॉनमी रेट सिर्फ 8.70 का रहा है। अगर वह पंजाब के खिलाफ अपने 4 ओवर का स्पेल डालते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। अब यह देखने वाली बात होगी कि एनगिडी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 27 अप्रैल को खेलेंगे या नहीं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims