नई दिल्ली: सियासी डिबेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पक्ष रखने वाले शहजाद पूनावाला अब BJP का दामन छोड़ चुके हैं। ऐसे में तमाम सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने बीजेपी का साथ क्यों छोड़ा।
इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शहजाद पूनावाला पर निशाना साधा। अब शहजाद पूनावाला ने AAP प्रवक्ता के हमले पर पलटवार किया है।
कोई काम छोटा या बड़ा नहीं
शहजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रियंका कक्कड़ की पोस्ट शेयर की और जवाब देते हुए कहा कि वैसे कठिन दिनों में मेरी मां ने मुझे पालते समय बहुत दिन तक घर में बर्तन स्वयं साफ किए। उन्होंने मुझे बताया भी कि कोई काम बड़ा छोटा नहीं है। न बर्तन न घर न फर्श की सफाई। हर काम भगवान का रूप है, जो बर्तन साफ करते है मैं उनका भी सम्मान करता हूं।प्रियंका की पुरानी पोस्ट शेयर की
शहजाद पूनावाला ने प्रियंका कक्कड़ से आगे कहा कि भाजपा ने तो मुझे नाज और प्यार से कार्यालय में भोजन दिया एक परिवार की तरह। और भाजपा ने कभी भी मेरे से ताहिर हुसैन जैसे आतंकी के चरित्र का गवाह बनने के लिए नहीं कहा। यह चलन तो वन पे वन फ्री टाइप पार्टियों का होता है! शहजाद ने प्रियंका की एक पुरानी पोस्ट भी शेयर की, जिसमें वह जरूरत पड़ने पर ताहिर हुसैन के चरित्र का गवाह बनने की बात कह रही हैं।अंकित को खींचकर ले गई थी हिंसक भीड़
- शहजाद पूनावाला ने अपनी पोस्ट में ताहिर हुसैन का जिक्र किया। दरअसल, ताहिर को आज दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। ताहिर आम आदमी पार्टी से पार्षद भी रह चुका है।
- 25 फरवरी 2020 को अंकित घर का सामान लेने के लिए चांद बाग स्थित अपने घर से निकले और लापता हो गए। पुलिस के मुताबिक एक हिंसक भीड़ उन्हें खींचकर ले गई और बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। उनकी लाश को एक नाले में फेंक दिया गया।
- अंकित शर्मा को 51 बार चाकू मारा गया था। पुलिस ने अगली सुबह नाले से उनका शव बरामद किया था। अंकित के पिता रविंदर कुमार की शिकायत पर 26 फरवरी 2020 को FIR दर्ज की गई थी। अंकित के पिता ने आरोप लगाया था कि ताहिर हुसैन कि इमारत से दंगा फैल रहे दंगाइयों ने अंकित पर हमला किया था।

