Tissue paper organizer: टिशू का पैकेट खरीद लाए हैं लेकिन ये मैनेज ही नहीं रहते हैं तो इनको संभालकर रखने का आसान तरीका यहां बताया जा रहा है। खाली डिब्बे के साथ आप घर पर ऐसा ऑर्गनाइजर बना सकते हैं जिसको इस्तेमाल करना और बनाना दोनों आसान हैं।

जब बाजार से टिशू पेपर का पैक खरीदते हैं तो रेस्टोरेंट वाले स्टैंड याद आते हैं। मगर अफसोस, इन दोनों में ज्यादा अंतर नहीं होता है। दोनों से ही एक बार में एक टिशू निकालना मुश्किल होता है। इसलिए घर पर ही 5 मिनट में बनने वाला ऑर्गनाइजर बनाना सही रहेगा।
खाली डिब्बा और पॉलीथिन

आपको इसके लिए घर पर बेकार पड़ा डिब्बा लेना होगा। इस डिब्बे में टिशू रख दीजिए अब इस डिब्बे को एक पॉलीथिन में रख दीजिए।
चूड़ी से बन जाएगा ऑर्गनाइजर
अब पॉलीथिन के हैंडल या खुले वाले हिस्से पर चूड़ी पहना दें। चूड़ी के ऊपर से पॉलीथिन के हैंडल को खोल लें। इन्हें बाहर की ओर फैलाकर बैंड लगा दें। अब चूड़ी के ऊपर वाले हिस्से से टिशू दिखेंगे और इन्हें निकालना आसान होगा।
आइडिया को दिया लाइक

इस आइडिया को लोगों ने खूब लाइक किया है। ज्यादातर लोगों ने इसे बेहतरीन आइडिया माना है। आपको भी ये अच्छा लगेगा।

