बाराबंकी: पति-पत्नी विवाद के मामले आपने बहुत सुने और देखे होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आए दिन होने वाली कलह से अजीज आकर पत्नी रूठ कर अपने मायके चली गई।
एक माह तक पति पत्नी को वापस लाने के लिए लाख कोशिशें करता रहा, लेकिन पत्नी वापस नहीं आई। इसके बाद पति ने चौंका देने वाला कदम उठा लिया। उसने अपनी नाबालिग साली का अपहरण कर लिया और उसके बदले में अपनी पत्नी वापस मांगी।
फरवरी में मायके आ गई थी पत्नी
कोठी थाने में दर्ज हुआ अपहरण का मामला
चार दिन बाद किशोरी को पुलिस ने बरामद किया

