UP Police Constable Answer Key 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले लाखों कैंडिडेट्स अब प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) कॉन्स्टेबल रिटन एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की देखने के लिए उपलब्ध करवा सकता है।
Advertisement
उत्तर कुंजी देखने के लिए आपको अपने रोल नंबर की शिफ्ट की डिटेल्स चाहिए होगी। इनकी मदद से आप ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। आंसर-की से अपना संभावित स्कोर भी कैलेकुलेट किया जा सकता है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की आंसर-की कब तक?
उत्तर प्रदेश पुलिस में 32679 पदों पर कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर समेत विभिन्न पदों पर 8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षा सफलापूर्वक आयोजित की गई है। परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह और दोपहर को हुई। तीन दिन में 6 शिफ्टों में हुए लिखित परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया। जिसके बाद अब जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा सकती है। आमतौर पर इसके एग्जाम के 7-10 दिनों के भीतर उपलब्ध करवा दी जाती है। ऐसे में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर-की देखने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर कभी भी आ सकता है।
UP पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल उत्तर कुंजी सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आप इसे नीचे बताए स्टेप्स के जरिए चेक कर सकेंगे-
सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
विंडो खुलने के बाद होमपेज पर आपको UP Police Constable Answer Key 2026 Link दिखेगा। (लिंक एक्टिव होने के बाद)
अगर यह पीडीएफ फॉर्मेट डाउनलोड के लिए उपबल्ध होती है, तो आपको लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की खुल जाएगी।
रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए आपको लॉगइन करना होगा, जिसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है।
आंसर-की ओपन होते ही इसमें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट के मुताबिक सही आंसर-की जानकारी होती है।
UP पुलिस कॉन्स्टेबल संभावित स्कोर कैसे निकालें?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में 150 प्रश्न 300 अंको के पूछे गए थे। यानी हर सवाल 02 अंक का था। इस बार पेपर में निगेटिव मार्किंग भी नहीं थी। ऐसे में प्रोविजनल आंसर-की से संभावित स्कोर निकालना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपके जितने भी प्रश्न सही हुए है, उनकी संख्या नोट करें। इसके बाद उन्हें सीधे 2 से गुणा कर दें। आपका संभावित स्कोर आ जाएगा। लेकिन रुकिए आपके इस स्कोर में नॉर्मलाइजेशन भी लागू होगा। जिससे स्कोर कम से ज्यादा और ज्यादा से कम भी हो सकता है।
उत्तर कुंजी देखने के दौरान आपको जिन भी प्रश्नों पर आपत्ति लगती है, उसपर सही प्रमाण के साथ ऑब्जेक्शन भी लिए जाएंगे। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की कटऑफ हाई जाएगी?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का पेपर देने के बाद कैंडिडेट्स कटऑफ को लेकर भी परेशान हो रहे हैं। सिपाही परीक्षा का लेवल आसान से मध्यम स्तर का रहा था, ऐसे में क्या इसकी कटऑफ भी यूपी एसआई की तरह हाई जाने के चांस हैं। यह सवाल भी कैंडिडेट्स को परेशान कर रहा है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल की तैयारी
जिन कैंडिडेट्स का संभावित स्कोर अच्छा आ रहा है, वो अब अगले चरण में फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं। कटऑफ को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है। अभी आपका मुख्य फोकस दौड़ की टाइमिंग सही करने पर रहना चाहिए। क्योंकि एग्जाम में कई बार अच्छे अंक होने के बाद बावजूद रनिंग की वजह से अभ्यर्थी सेलेक्शन से चूक जाते हैं।