Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'US में मैकेनिक बुलाते तो लुट जाते,' वॉशिंग मशीन खराब हुई तो भारतीय कपल ने यूट्यूब देख कर ली ठीक, बचाए 38000!

'US में मैकेनिक बुलाते तो लुट जाते,' वॉशिंग मशीन खराब हुई तो भारतीय कपल ने यूट्यूब देख कर ली ठीक, बचाए 38000!

Washing Machine Repair Cost In US: वॉशिंग मशीन खराब होना मतलब घर के सारे काम डिस्टर्ब हो जाना। ऐसे में इसे जल्द ठीक कराना जरूरी होता है। मगर आप यूएस में रहते हों तो ये मरम्मत जेब पर काफी भारी पड़ सकती है।

इसलिए इंडियन परिवार ने ठेठ देसी अंदाज में इसे खुद ही ठीक कर लिया।


विदेशों में लेबर चार्ज कुछ ज्यादा ही होते हैं। ये आपने और हमने कभी न कभी सुन ही होगा। मगर क्या ये चार्ज इतना ज्यादा होगा कि उसमें नई वॉशिंग मशीन ही आ जाए। यूएस में तो यही हाल है। यहां वॉशिंग मशीन की मरम्मत इतनी महंगी है कि एक इंडियन परिवार से देसी जुगाड़ लगाकर इसे खुद ही ठीक कर लिया है।ज्यादा रिपेयर कॉस्ट

ये वीडियो फ्लोरिडा में रहने वाली अंजू राजपूत ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में बताया है कि यूएस में रिपेयर कॉस्ट कुछ ज्यादा ही है। इसलिए हमने DIY का लिया। वो वीडियो में मशीन बनते हुए भी दिखाती हैं।


400 डॉलर था खर्च

बताती हैं कि उनकी मशीन खराब हुई तो रिपेयर के कोटेशन लिए। इसमें हमें खर्चा 400 डॉलर बताया गया जो इंडियन रुपयों में 38000 के करीब होता है। इसलिए इसे खुद ठीक करने की योजना बनाई गई।


यूट्यूब देखा और बन गया​



अंजू कहती हैं कि हमने यूट्यूब वीडियो देखकर मरम्मत करने की सोची। वीडियो से लग रहा था हो जाएगा। इसमें लगने वाले स्प्रिंग ऑर्डर किए। 1 घंटे में हमने ये लगा लिए थे। फिर मशीन चलाई और ये चल भी गई। अब ये 3 साल और चलेगी। अंजू मानती हैं कि यूएस ने उन्हें ये सब करना सिखाया है।
इसलिए फेंक देते हैं

वीडियो देखकर लोग मान रहे हैं कि इंडिया में तो ये सब काम लोग खुद ही करते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मैंने घर के हर अप्लायन्स को ऐसे ही ठीक किया है। लेकिन 400 डॉलर में तो नई मशीन आ जाएगी इंडिया में। एक यूजर ये कह कर ध्यान खींचा है कि विदेशों में इसलिए ही थोड़ी भी खराब होने पर लोग चीजें फेंक देते हैं।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims