Dailyhunt
कौन चला रहा है पूरी दुनिया. ये है 2025 की सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट, भारत किस स्थान पर?

कौन चला रहा है पूरी दुनिया. ये है 2025 की सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट, भारत किस स्थान पर?

नवभारत 3 months ago

World Powerful Countries List: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की बात आती है तो वे देश ही सुर्खियों में रहते हैं जो वैश्विक नीतियों, आर्थिक फैसलों और सैन्य क्षमता के दम पर विश्व मंच पर अपना प्रभाव बनाते हैं।

उनकी विदेश नीतियों, रक्षा बजट और आर्थिक रफ्तार पर दुनिया की नजर रहती है। US News and World Report की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में वैश्विक शक्ति संतुलन और स्पष्ट होता दिख रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका लगातार दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बना हुआ है। वहीं चीन दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर हैं। सऊदी अरब नौवें और इजरायल दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

तो इसलिए अमेरिका बना सबसे शक्तिशाली

अमेरिका अपनी विविध अर्थव्यवस्था, दुनिया के सबसे बड़े सैन्य बजट और दिग्गज आईटी कंपनियों की बदौलत लंबे समय से ग्लोबल पावर बना हुआ है। चीन की तेज रफ्तार तकनीकी तरक्की, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में, उसे दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश बनाती है। उधर, रूस अपने विशाल प्राकृतिक संसाधनों और सैन्य क्षमता को हथियार बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

स्टार्टअप्स के लिए बड़ा केंद्र

World Population Review के मुताबिक, ब्रिटेन तकनीकी स्टार्टअप्स के लिए बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। जर्मनी नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। फ्रांस भी अपने औद्योगिक ढांचे को आधुनिक बनाकर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।

US News and World Report की रिपोर्ट बताती है कि उम्रदराज आबादी जैसी चुनौतियों के बावजूद जापान और दक्षिण कोरिया तकनीकी प्रगति के चलते शक्तिशाली देशों की लिस्ट में बने हुए हैं। दक्षिण कोरिया जहां टेक्नॉलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी में आगे है, वहीं जापान सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों में बड़ा निवेश कर रहा है।

सऊदी अरब और इजरायल का तेजी से उभार

सऊदी अरब अपनी तेल संपदा और तेजी से बढ़ते टूरिज़्म प्रोजेक्ट्स की बदौलत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं इजरायल अपनी इनोवेशन क्षमता और मजबूत रक्षा तकनीक के लिए वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है।

भारत की रैंकिंग क्या है?

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर पांचवें स्थान पर है। राजनीतिक प्रभाव, सैन्य क्षमता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के बावजूद भारत इस बार टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया। UAE से पीछे रहते हुए भारत 2025 की रैंकिंग में 12वें स्थान पर है। भारत का अनुमानित GDP लगभग 3.55 ट्रिलियन डॉलर और जनसंख्या 1.43 बिलियन बताई गई है।


2025 में सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग

क्रमदेशमुख्य ताकत
1संयुक्त राज्य अमेरिकासबसे बड़ा सैन्य बजट, विविध अर्थव्यवस्था, तकनीकी कंपनियां
2चीनतेज़ तकनीकी विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विशाल अर्थव्यवस्था
3रूसप्राकृतिक संसाधन, सैन्य शक्ति, वैश्विक रणनीतिक प्रभाव
4सऊदी अरबतेल संपत्ति, बढ़ता पर्यटन, वैश्विक शक्ति में उभरता प्रभाव
5जर्मनीआर्थिक शक्ति, नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी, औद्योगिक क्षेत्र में मजबूती
6जापानतकनीकी प्रगति, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश
7दक्षिण कोरियातकनीकी और नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति, सेमीकंडक्टर में वैश्विक नेतृत्व
8फ्रांसऔद्योगिक उन्नति, रक्षा क्षमताएं, अंतरराष्ट्रीय प्रभाव
9इजरायलनवाचार, मजबूत रक्षा तकनीकी, साइबर सुरक्षा में नेतृत्व
10ब्रिटेनतकनीकी स्टार्टअप्स, वैश्विक वित्तीय शक्ति, मजबूत कूटनीति
11संयुक्त अरब अमीरातआर्थिक विविधीकरण, रणनीतिक भू-राजनीतिक भूमिका
12भारतमजबूत अर्थव्यवस्था, सैन्य क्षमता, बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां

- एक ही रात में 30-40 लोगों ने… अब पाकिस्तान क्यों लेने को तैयार है वही दोषी? ब्रिटेन से बड़ी डील

किन आधारों पर हुआ मूल्यांकन?

2025 के सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग पांच प्रमुख मानकों पर तैयार की गई जिसमें नेतृत्व क्षमता, आर्थिक शक्ति, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधन और सैन्य क्षमता शामिल है। फोर्ब्स के अनुसार, यह रिपोर्ट WPP, BAV और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल की टीम ने प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन के नेतृत्व में यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के साथ मिलकर तैयार की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat