Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव तथा अन्य अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कब्जाधारियों को संरक्षण मिल रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने के नाम पर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें ही धमकाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मांग की गई कि गुरु रविदास मंदिर परिसर स्थित बारातघर से तत्काल अवैध कब्जा हटाया जाए तथा दोषी ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Nayan Jagriti