Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

तौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।

वहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक और कर संबंधी व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर समाज को स्वस्थ रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स लोगों और संस्थानों को वित्तीय मामलों में मार्गदर्शन देते हैं। दोनों क्षेत्रों की सेवाओं का समाज में विशेष महत्व है।

समारोह में लायंस क्लब के अध्यक्ष उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभय जैन, अर्जुन गुप्ता, सुनील जैन, अशोक जैन, विक्रांत जैन, प्रणव वर्मा और अमित गोयल समेत क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने सम्मानित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यों की सराहना की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Nayan Jagriti