Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की "दिल्ली लक्ष्मी योजना", ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की "दिल्ली लक्ष्मी योजना", ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Network10 1 week ago

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय से दिल्ली लक्ष्मी योजना के पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही योजना के तहत पात्र महिलाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से सभी पात्र महिलाएं dly.delhi.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना डेढ़ साल के संकल्प के बाद शुरू की गई है। उन्होंने इस पहल पर खुशी व्यक्त की। दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत लक्ष्मी नगर और गीता कॉलोनी से हुई है। पोर्टल आज से ही आम जनता के लिए उपलब्ध हो गया है।

महिलाओं ने भरा फॉर्म-
अब तक करीब 500 महिलाओं ने सफलतापूर्वक अपने फॉर्म भर दिए हैं। यह योजना महिलाओं के स्वावलंबन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। अब तक दिल्ली लक्ष्मी योजना में कुल 10830 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

योजना का लाभ-
योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक है। फिलहाल योजना की अवधि तीन वर्ष तय की गई है। हालांकि आयकरदाता, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाली महिलाएं, सरकारी कर्मचारी, तीन से अधिक जीवित बच्चों वाली महिलाएं, 2400 यूनिट से अधिक वार्षिक बिजली खपत वाले परिवार, सरकारी नौकरी वाले सदस्य या चारपहिया वाहन रखने वाले परिवार तथा आपराधिक रिकॉर्ड वाली महिलाएं योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Network10