Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात गंभीर, अमित शाह ने CM उमर अब्दुल्ला से की बात

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात गंभीर, अमित शाह ने CM उमर अब्दुल्ला से की बात

Network10 1 week ago

म्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

भारी बारिश के कारण चिनाब घाटी के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। डोडा जिले में फ्लैश फ्लड के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-244 (NH-244) प्रेमनगर के पास मलबा और पानी आने से बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए।

सड़क बंद होने का असर माछैल यात्रा पर भी पड़ा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से फिलहाल इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। वहीं किश्तवाड़ जिले में स्थित 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना को भी फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान पहुंचा है। परियोजना के टेलरेस टनल (TRT) क्षेत्र में तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने कई वाहनों को दबा दिया और परियोजना के ढांचे को नुकसान पहुंचाया।

अधिकारियों ने राहत और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। इस बीच, रंबन जिले में लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने पर बगलिहार बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि मौसम और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में यात्रा करने से बचें और केवल आधिकारिक सूचना के बाद ही इन मार्गों का इस्तेमाल करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Network10