Dailyhunt
ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय सेना ने श्रीलंका में एक बड़े पुल परियोजना का किया शुभारंभ

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय सेना ने श्रीलंका में एक बड़े पुल परियोजना का किया शुभारंभ

Network10 0 months ago

भारतीय सेना श्रीलंका में चक्रवात डिटवा के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए इलाकों के पुनर्निर्माण में लगातार अपना सहयोग दे रही है। भारत ने नवंबर 2025 के अंत में एक प्रमुख मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान, 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया था।

जाफना और कैंडी क्षेत्रों में तीन बेली पुलों के सफल निर्माण के बाद भारतीय सेना की इंजीनियर इकाइयों ने चिलाव में 240 फुट लंबे हाइब्रिड कंटीन्यूअस स्पैन डबल-डबल रीइन्फोर्स्ड बेली पुल का निर्माण शुरू कर दिया है।

ये पुल रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि ये राजधानी कोलंबो को चिलाव जिले से गुजरने वाले महत्वपूर्ण तटीय गलियारे के साथ पुट्टलम के प्रमुख आर्थिक केंद्र से जोड़ता है। ये मार्ग स्थानीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग है और कृषि और मत्स्य पालन क्षेत्रों को बनाए रखने में केंद्रीय भूमिका निभाता है, जो इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Network10