Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में प्रांबानन मंदिर का करेंगे दौरा

पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में प्रांबानन मंदिर का करेंगे दौरा

Network10 1 week ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 1000 साल पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाता है।

9वीं शताब्दी में बना प्रंबानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और दक्षिण-पूर्व एशिया की शानदार स्थापत्य धरोहरों में शामिल है। इस परिसर में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव को समर्पित कुल 240 छोटे-बड़े मंदिर हैं।

मंदिर की दीवारों पर रामायण के कई प्रसंग पत्थरों पर उकेरे गए हैं। आज भी यहां रामायण पर आधारित नृत्य-नाटक का मंचन किया जाता है। इस बीच, भारत और इंडोनेशिया ने प्रंबानन मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एक अहम पहल की घोषणा की है। इस समझौते के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल इस मंदिर परिसर की कुछ चुनिंदा संरचनाओं के संरक्षण और मरम्मत में सहयोग करेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Network10