Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रयागराज के थरवई में दो मासूमों की डूबकर मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

प्रयागराज के थरवई में दो मासूमों की डूबकर मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

Network10 1 week ago

त्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। सीएम योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों को परिजनों से संवाद स्थापित करने और उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सभी सहायता समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी हरसंभव मदद की जाए। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है और आवश्यक कानूनी व राहत संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Network10