Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Network10 4 months ago

सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान ही हत्‍या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

असद हत्‍याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने जानकारी दी कि गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। खोड़ा क्षेत्र का निवासी असद, सूर्या चौहान की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में वांछित था। चौहान ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।

सूर्या चौहान की मौत के बाद उसके परिवारवाले और कई हिन्दूवादी संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस से असद का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे। सूर्या चौहान की हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें कुछ युवक उस पर चाकू से हमला करते दिखाई दिए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। असद इस हत्याकांड का चौथा और मुख्य आरोपी था, जिस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Network10