Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
1 जून से बस सफर हुआ महंगा, रांची-हजारीबाग समेत कई रूटों पर किराया बढ़ा

1 जून से बस सफर हुआ महंगा, रांची-हजारीबाग समेत कई रूटों पर किराया बढ़ा

News Aroma 1 week ago

Jharkhand Bus Fare Hike : कोडरमा और आसपास के यात्रियों को अब बस यात्रा के लिए अधिक खर्च करना होगा। कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली एसी और नॉन एसी बसों के किराए में 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है।

नया किराया 1 जून से प्रभावी हो गया है।

झुमरीतिलैया बस स्टैंड में आयोजित बैठक में बस संचालकों ने सर्वसम्मति से किराया बढ़ाने का फैसला लिया। एसोसिएशन के अनुसार डीजल, स्पेयर पार्ट्स, वाहन रखरखाव और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि करीब पांच साल बाद बस किराए में संशोधन किया गया है।

नए किराए के अनुसार झुमरीतिलैया से रांची जाने वाली एसी बस का किराया 350 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये और नॉन एसी बस का किराया 300 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है।

वहीं झुमरीतिलैया से हजारीबाग रूट पर एसी बस का किराया 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये और नॉन एसी बस का किराया 140 रुपये हो गया है।

रामगढ़ रूट पर एसी बस का किराया 250 रुपये और नॉन एसी बस का किराया 220 रुपये निर्धारित किया गया है। गिरिडीह के लिए नॉन एसी बस का किराया 200 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा नवादा रूट पर एसी बस का किराया 200 रुपये और नॉन एसी बस का किराया 180 रुपये होगा, जबकि चतरा जाने वाली नॉन एसी बस के लिए यात्रियों को अब 220 रुपये चुकाने होंगे।

बस संचालकों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था। नई दरों के लागू होने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma