Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 348 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 348 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

News Aroma 2 weeks ago

रकारी परियोजनाओं से जुड़कर नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 348 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों के जिला स्तर पर आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के कुल 348 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्तियां एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी। बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में रिक्तियां उपलब्ध हैं। राज्यवार रिक्तियों का पूरा विवरण आधिकारिक अधिसूचना में देखा जा सकता है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा 10वीं के साथ आईटीआई या 10वीं के साथ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। समय रहते आवेदन करने से अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma