Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आजसू पार्टी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन का करेगी आयोजन, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

आजसू पार्टी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन का करेगी आयोजन, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

News Aroma 6 days ago

रांची : आजसू पार्टी के युवा प्रकोष्ठ की ओर से 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अधिवेशन को ऐतिहासिक और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

अधिवेशन के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्र गान के साथ होगा। इसके बाद झारखंड आंदोलन की विरासत, युवाओं की भूमिका, वर्तमान चुनौतियों और राज्य के भविष्य की दिशा पर विभिन्न विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे।

द्वितीय दिवस का शुभारंभ अमर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया जाएगा। इसके उपरांत आयोजित खुले सत्र में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं युवा प्रतिनिधि राज्य और राष्ट्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे। अधिवेशन के समापन पर युवा संकल्प एवं विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

आजसू पार्टी ने राज्य के सभी जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों तथा युवा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर जमशेदपुर पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह अधिवेशन झारखंड के युवाओं के विचार, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक शक्ति को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma