Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अनुपम खेर की कल्ट फिल्म के सीक्वल पर लगी मुहर, दिव्या खोसला समेत कई नए सितारों की एंट्री

अनुपम खेर की कल्ट फिल्म के सीक्वल पर लगी मुहर, दिव्या खोसला समेत कई नए सितारों की एंट्री

News Aroma 1 week ago

बॉलीवुड की चर्चित कल्ट कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोंसला' का सीक्वल अब आधिकारिक तौर पर बनने जा रहा है। 'खोसला का घोंसला 2' को लेकर फैंस का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट में अभिनेत्री दिव्या खोसला की एंट्री हो गई है। हाल ही में फिल्म 'एक चतुर नार' में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली दिव्या इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सीक्वल में एक बार फिर मूल कलाकार अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, फ्रेंचाइजी में पहली बार रवि किशन, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल की एंट्री हुई है, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी दमदार हो गई है।

फिल्म के सीक्वल की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों को उम्मीद है कि पहली फिल्म की तरह यह सीक्वल भी शानदार हास्य, पारिवारिक मनोरंजन और दमदार कहानी के साथ यादगार साबित होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma